translationCore-Create-BCS_.../bible/other/cedar.md

1.6 KiB

देवदारू,देवदारू की लकड़ी

परिभाषा:

“देवदारू” एक बड़ा पेड़ होता है जिसकी लकड़ी लाल-भूरे रंग की होती है। अन्य देवदार प्रजाति के वृक्षों के समान इसके नुकीले पत्ते होते हैं और शंकु जैसे फल होते हैं।

  • पुराने नियम में लबानोन के संबन्ध में देवदारू वृक्षों की चर्चा की गई है, वहां ये वृक्ष बहुतायत से पाए जाते थे।
  • यरूशलेम के मन्दिर के निर्माण में देवदारू की लकड़ी काम में ली गई थी।
  • इसका उपयोग बलि चढ़ाने और शुद्धिकरण के चढ़ावों में किया जाता था।

(यह भी देखें: सनौबर, शुद्ध, बलि, मन्दिर)

बाइबल सन्दर्भ:

शब्द तथ्य:

  • Strong's: H730