translationCore-Create-BCS_.../bible/other/biblicaltimeyear.md

23 lines
2.7 KiB
Markdown

# वर्ष, वर्षों
## परिभाषा:
बाइबल में “वर्ष” का वास्तविक अर्थ, 354 दिनों के समय का सन्दर्भ देता था। यह वर्ष चंद्र कैलेण्डर के अनुसार था जब चांद पृथ्वी की एक परिक्रमा कर लेता है।
* आज का वर्ष सौर कैलेण्डर के अनुसार 365 दिन का होता है जो बारह महीनों में विभाजित होता हैं, और पृथ्वी द्वारा सूर्य की परिक्रमा के समय पर आधारित है।
* दोनों ही कैलेण्डरों में वर्ष के बारह महीने हैं। चंद्र कैलेण्डर के वर्ष में तेरहवां महीना जोड़ा जाता है यह उस तथ्य की पूर्ति के लिए है कि चांद्र वर्ष सौर वर्ष से ग्यारह दिन छोटा है। इससे दोनों कैलेण्डरों को समानान्तर रखने में सहायता मिलती है।
* बाइबल में वर्षों को प्रतीकात्मक रूप में भी काम में लिया जाता है जो किसी घटना के लिए समय की सामान्य चर्चा के लिए काम में लिया जाता है। इसके उदाहरण हैं “यहोवा का वर्ष” या “अकाल के वर्ष” या “यहोवा के प्रसन्न रहने के वर्ष”। ऐसे संदर्भों में “वर्ष” का अनुवाद “समय” या “ऋतु” या “समय का अन्तराल” किया जा सकता है।
(यह भी देखें: [महीने](../other/biblicaltimemonth.md))
## बाइबल सन्दर्भ:
* [2 राजा 23:31](rc://hi/tn/help/2ki/23/31)
* [प्रे.का. 19:8-10](rc://hi/tn/help/act/19/08)
* [दानिय्येल 8:1](rc://hi/tn/help/dan/08/01)
* [निर्गमन 12:2](rc://hi /tn/help/exo/12/02)
## शब्द तथ्य:
* स्ट्रोंग्स: H3117, H7620, H7657, H8140, H8141, G1763, G2094