translationCore-Create-BCS_.../bible/names/rehoboam.md

3.1 KiB

रहूबियाम

तथ्य:

रहूबियाम राजा सुलैमान के पुत्रों में से एक था, और सुलैमान के मरने के बाद वह इस्राएल देश का राजा बना।

  • अपने शासन की शुरुआत में, रहूबियाम अपने लोगों के साथ कठोर था, इसलिए इस्राएल के दस गोत्रों ने उसके खिलाफ विद्रोह किया और उत्तर में "इस्राएल का राज्य" बनाया।
  • रहूबियाम यहूदा के दक्षिणी राज्य के राजा के रूप में बना रहा, जिसमें शेष दो गोत्र, यहूदा और बिन्यामीन शामिल थे।
  • रहूबियाम एक दुष्ट राजा था जो यहोवा की बात नहीं मानता था, परन्तु झूठे देवताओं की उपासना करता था।

(अनुवाद के सुझाव नामों का अनुवाद कैसे करें)

(यह भी देखें: इस्राएल राज्य, यहूदा, सुलैमान)

बाइबल सन्दर्भ:

बाइबल कहानियों से उदाहरण:

  • 18:05__ सुलैमान की मृत्यु के बाद उसका पुत्र रहूबियाम उसके स्थान पर राजा हुआ | रहूबियाम एक मुर्ख मनुष्य था |
  • 18:06__ रहूबियाम ने मूर्खता से उत्तर दिया, और उन से कहा, “तुम ने सोचा, कि मेरे पिता सुलैमान ने तुम से कठिन परिश्रम कराया है, परन्तु मैं तुम से उस से अधिक परिश्रम करवाऊंगा, और उस से भी अधिक कठोर दण्ड दूंगा।”
  • 18:07 इस्राएल राष्ट्र के दस गोत्रों ने रहूबियाम के विरुद्ध विद्रोह किया। केवल दो जनजातियाँ उसके प्रति वफादार रहीं।

शब्द तथ्य:

  • Strong's: H7346, G44970