translationCore-Create-BCS_.../bible/names/peor.md

1.8 KiB

पोर, पोर पर्वत, बालपोर

परिभाषा:

"पोर" और "पोर पर्वत" शब्द का सन्दर्भ मोआब क्षेत्र के खारे ताल के उत्तरी-पूर्व में स्थित पर्वत से है।

  • नाम "बेतपोर" एक शहर का नाम था, शायद उस पहाड़ पर या उसके निकट स्थित था। यह वह स्थान है जहां परमेश्वर ने मूसा को प्रतिज्ञा का देश दिखाया जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई।
  • "बालपोर" मोआबियों का एक झूठा देवता था जिसकी वे पोर पर्वत पर पूजा करते थे। इस्राएलियों ने भी इस मूर्ति की पूजा करना शुरू कर दिया और परमेश्वर ने उन्हें इसके लिए सजा दी।

(अनुवाद के सुझाव: नामों का अनुवाद कैसे करें)

(यह भी देखें: बाल, झूठे देवता, मोआब, खारे ताल, आराधना)

बाइबल सन्दर्भ:

शब्द तथ्य:

  • Strong's: H1047, H1187, H6465