translationCore-Create-BCS_.../bible/names/paddanaram.md

26 lines
2.3 KiB
Markdown

# पद्दनराम #
## तथ्य: ##
पद्दनराम वह क्षेत्र था जहां अब्राहम कनान आने से पहले वास करता था। इसका अर्थ है, “अराम के मैदान।”
* जब अब्राहम ने पद्दनराम के हारान नगर से कनान के लिए कूच किया था तब उसका अधिकांश कुटुम्ब हारान में ही रह गया था।
* वर्षों बाद अब्राहम का सेवक पद्दनराम गया कि इसहाक के लिए पत्नी ले आए और वहां अब्राहम के कुटुम्बियों में बतूएल की प्रपौत्री रिबका को चुना।
* इसहाक और रिबका का पुत्र याकूब भी पद्दनराम गया था और वहां रिबका के भाई लाबान के दोनों पुत्रियों से विवाह किया।
* अराम पद्दनराम और अरामनहरेम सब एक ही क्षेत्र के विभिन्न भाग थे जो आज के सीरिया में हैं।
(अनुवाद के सुझाव: [नामों का अनुवाद कैसे करें](rc://en/ta/man/translate/translate-names))
(यह भी देखें: [अब्राहम ](../names/abraham.md), [अराम](../names/aram.md), [बेतूएल](../names/bethuel.md), [कनान](../names/canaan.md), [हारान](../names/haran.md), [याकूब](../names/jacob.md), [लाबान](../names/laban.md), [रिबका](../names/rebekah.md), [सीरिया](../names/syria.md))
## बाइबल सन्दर्भ: ##
* [उत्पत्ति 28:1-2](rc://en/tn/help/gen/28/01)
* [उत्पत्ति 35:9-10](rc://en/tn/help/gen/35/09)
* [उत्पत्ति 46:12-15](rc://en/tn/help/gen/46/12)
## शब्द तथ्य: ##
* Strong's: H6307