translationCore-Create-BCS_.../bible/names/hittite.md

2.4 KiB

हित्ती, हित्तियों

परिभाषा:

हित्ती कनान से उत्पन्न हाम के वंशज थे। वे एक विशाल साम्राज्य बने जो आज के तुर्किस्तान और उत्तरी फिलिस्तीन क्षेत्र में था।

  • अब्राहम ने हित्ती एप्रोन से भूमि खरीदी थी कि अपनी पत्नी सारा को वहां दफन करे। अब्राहम और उसके अनेक वंशज भी उस कब्र में दफ़न किए गए थे।
  • एसाव ने दो हित्ती स्त्रियों से विवाह किया था जिसके कारण उसके माता-पिता दुःखी थे।
  • दाऊद का भी एक योद्धा हित्ती था जिसका नाम ऊरिय्याह था।
  • सुलैमान की परदेशी रानियों में भी हित्ती स्त्रियां थी। इन स्त्रियों ने सुलैमान को अपनी मूर्ति-पूजा में आकर्षित करके उसके मन को परमेश्वर से दूर कर दिया था।
  • हित्ती अधिकतर इस्राएल के लिए शारीरिक एवं आत्मिक खतरा बने हुए थे।

(यह भी देखें: वंशज, एसाव, परदेशी, हाम, सामर्थी, सुलैमान, ऊरिय्याह)

बाइबल सन्दर्भ:

शब्द तथ्य:

  • Strong's: H2850