translationCore-Create-BCS_.../bible/names/gaza.md

2.3 KiB

गाज़ा

तथ्य:

बाइबल के युग में गाज़ा एक समृद्ध पलिश्ती नगर था, भूमध्य-सागर के तट पर, अश्दोद से लगभग 38 किलोमीटर दक्षिण में। यह नगर पलिश्तियों के पांच प्रमुख नगरों में से एक था।

  • भौगोलिक स्थिति के कारण गाज़ा एक मुख्य बन्दरगाह था, जहां अनेक जातियों एवं देशों के मध्य व्यापार किया जाता था।
  • आज भी गाज़ा नगर गाज़ा पट्टी का एक महत्त्वपूर्ण बन्दरगाह है वह भूमध्यसागर के तट पर और उत्तर तथा पूर्व में इस्राएल की सीमा तथा दक्षिण में मिस्र से घिरा हुआ है।
  • पलिश्ती शिमशोन को बन्दी बनाने के बाद गाज़ा ले गए थे।
  • प्रचारक फिलिप्पुस गाज़ा जाने वाले रेगिस्तानी मार्ग पर चल रहा था जब उसकी भेंट कूश के खोजे से हुई थी।

(अनुवाद के सुझाव नामों का अनुवाद कैसे करें)

(यह भी देखें: अश्दोद, फिलिप्पुस, पलिश्ती, कूश, गत)

बाइबल सन्दर्भ:

शब्द तथ्य:

  • Strong's: H5804, H5841, G1048