translationCore-Create-BCS_.../bible/names/galilee.md

37 lines
3.3 KiB
Markdown

# गलील, गलीली, गलीलियों
## तथ्य:
गलील इस्राएल की उत्तरी चरम सीमा पर था, सामरिया के ठीक उत्तर में। गलील का रहनेवाला मनुष्य गलीली कहलाता था।
* नये नियम के युग में गलील, सामरिया और यहूदा इस्राएल के तीन प्रमुख क्षेत्र थे।
* गलील के पूर्व में एक विशाल झील, गलील सागर थी।
* यीशु गलील के नासरत नगर में पला बड़ा हुआ था और वहीं रहता था
यीशु के अधिकांश आश्चर्यकर्म और शिक्षाएं गलील क्षेत्र में ही हुई थी।
(यह भी देखें: [नासरत](../names/nazareth.md), [सामरिया](../names/samaria.md), [गलील सागर](../names/seaofgalilee.md))
## बाइबल सन्दर्भ:
* [प्रे.का. 9:32](rc://hi/tn/help/act/09/32)
* [प्रे.का. 13:31](rc://hi/tn/help/act/13/31)
* [यूहन्ना 2:1-2](rc://hi/tn/help/jhn/02/01)
* [यूहन्ना 4:3](rc://hi/tn/help/jhn/04/03)
* [लूका 13:3](rc://hi/tn/help/luk/13/03)
* [मरकुस 3:7](rc://hi/tn/help/mrk/03/07)
* [मत्ती 2:22-23](rc://hi/tn/help/mat/02/22)
* [मत्ती 3:13-15](rc://hi/tn/help/mat/03/13)
## बाइबल की कहानियों के उदाहरण:
* __[21:10](rc://hi/tn/help/obs/21/10)__ यशायाह भविष्यद्वक्ता ने कहा कि मसीह __गलील__ में रहेगा, वह खेदित मन के लोगों को शान्ति देगा और बंदियों के लिए स्वतंत्रता का और कैदियों को छुटकारा देगा।
* __[26:1](rc://hi/tn/help/obs/26/01)__ शैतान की परीक्षा पर जय पाने के बाद, यीशु पवित्र आत्मा से भरा हुआ अपने अधिवास, __गलील__ क्षेत्र लौट आया|
* __[39:6](rc://hi/tn/help/obs/39/06)__ अंत में लोगों ने जो वहाँ खड़े थे, पतरस के पास आकर उससे कहा, “हम जानते है कि तू भी यीशु के साथ था क्योंकि तुम दोनों __गलील__ से हो।”
* __[41:6](rc://hi/tn/help/obs/41/06)__ तब स्वर्गदूत ने उन स्त्रियों से कहा , “जाओ और शीघ्र जाकर उसके चेलों से कहो कि यीशु मृतकों में से जी उठा है और वह तुमसे पहले __गलील__ को जाता है।”
## शब्द तथ्य:
* स्ट्रोंग्स: H1551, G10560, G10570