translationCore-Create-BCS_.../bible/names/bashan.md

1.9 KiB

बाशान

तथ्य:

बशान गलील सागर के पूर्व का क्षेत्र था। वह क्षेत्र आज के सीरिया और गोलन ऊंचाईयों के क्षेत्र का एक भाग है।

  • पुराने नियम का एक शरण नगर, “गोलन” बाशान क्षेत्र में था।
  • बाशान एक अत्यधिक उपजाऊ प्रदेश था जो बांज वृक्षों और चारागाहों के लिए प्रसिद्ध था।
  • उत्पत्ति 14 में लिखा है कि बाशान अनेक राजाओं और उनके देशों में युद्ध का स्थान था।
  • मिस्र से पलायन करने के बाद जब इस्राएल जंगल में था तब उन्होंने बाशान के एक भाग पर अधिकार कर लिया था।
  • वर्षों बाद राजा सुलैमान उस क्षेत्र से आपूर्ति प्राप्त करता था।

(अनुवाद के सुझाव नामों का अनुवाद कैसे करें)

(यह भी देखें: मिस्र, बांज, गलील सागर, सूरिया)

बाइबल सन्दर्भ:

शब्द तथ्य:

  • Strong's: H1316