translationCore-Create-BCS_.../bible/names/asia.md

2.1 KiB

आसिया

तथ्य:

बाइबल के युग में “आसिया” रोमी साम्राज्य के एक क्षेत्र का नाम था। यह स्थान आज के तुर्किस्तान के पश्चिमी भाग में था।

  • पौलुस ने आसिया के अनेक स्थानों में यात्रा की और वहाँ अनेक नगरों में सुसमाचार सुनाया था। इन स्थानों में इफिसुस और कुलुस्से थे।
  • आज के आसिया के भ्रम से बचने के लिए आवश्यक है कि इस शब्द का अनुवाद इस प्रकार किया जाए, “प्राचीन रोमी प्रान्त आसिया” या “आसिया प्रदेश।”
  • प्रकाशितवाक्य की पुस्तक में जितनी भी कलीसियाओं के नाम हैं, वे सब रोम के आसिया प्रदेश में थी।

(अनुवाद के सुझाव नामों का अनुवाद कैसे करें)

(यह भी देखें: रोम, पौलुस, इफिसुस)

बाइबल सन्दर्भ:

शब्द तथ्य:

  • Strong's: G773