translationCore-Create-BCS_.../bible/kt/promise.md

5.1 KiB

प्रतिज्ञा, प्रतिज्ञाएं, प्रतिज्ञा की

परिभाषा:

"प्रतिज्ञा" को जब क्रिया रूप में काम में लिया जाता है कि मनुष्य कहता है कि वह कुछ करेगा तो इसका तात्पर्य है, वह अपने वचनों को पूरा करने के लिए बाध्य है| जब इसका प्रयोग संज्ञा रूप में किया जाता है, तब इसका "प्रतिज्ञा" शब्द का सन्दर्भ उस बात से होता है जिसको करने के लिए वह व्यक्ति विशेष विवश है|

  • बाइबल में परमेश्वर ने अपने लोगों से अनेक प्रतिज्ञाएं की हैं।
  • प्रतिज्ञाएं औपचारिक समझौतों जैसे वाचाओं का एक महत्वपूर्ण भाग होती हैं।

अनुवाद के सुझाव:

  • “प्रतिज्ञा” शब्द का अनुवाद, “समर्पण” या “आश्वासन” या “विश्वास दिलाना” हो सकता है।
  • “किसी काम को करने की प्रतिज्ञा” का अनुवाद, “किसी को विश्वास दिलाना कि आप कुछ करेंगे” या “किसी काम को करने का समर्पण करना”हो सकता है।

(यह भी देखें: वाचा, शपथ, प्रण)

बाइबल संदर्भ:

बाइबल कहानियों से उदाहरण:

  • 3:15 परमेश्वर ने कहा "मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि मनुष्यों के बुरे कर्मों के कारण फिर कभी भूमि को शाप नहीं दूंगा या बाढ़ से दुनिया को नष्ट करूंगा, यद्यपि मनुष्य जन्म से ही पापी है।
  • 3:16 तब परमेश्वर ने अपनी वाचा के चिह्न के स्वरुप में मेघ धनुष स्थापित किया। जब -जब आकाश में धनुष दिखाई देगा, परमेश्वर अपनी वाचा_ को याद करेगा और लोग भी।
  • 4:08 परमेश्वर ने अब्राम से बातें कीं और वाचा दोहराया कि उसको पुत्र प्राप्ति होगी और उसका वंश आकाश में तारो के सामान होगा। अब्राम ने परमेश्वर की वाचा पर विश्वास किया।
  • 5:4 तुम्हारी पत्नी, सारै को एक बेटा होगा - वह प्रतिज्ञा का पुत्र होगा।
  • 8:15 परमेश्वर ने जो वाचा अब्राहम से बाँधी थी उसकी प्रतिज्ञाएं अब्राहम के बाद इसहाक, और इसहाक के बाद याकूब और उसके बारह पुत्रों व उसके परिवारों के लिए भी रहीं|
  • 17:14 दाऊद परमेश्वर के प्रति विश्वासयोग्य न रहा, परन्तु परमेश्वर अपनी वाचा पर खरा था।
  • 50:1 यीशु ने प्रतिज्ञा की कि वह संसार के अंत में पुनः आएगा। यद्यपि वह अभी तक वापस नहीं आया है, लेकिन वह अपनी __प्रतिज्ञा__पूरी करेगा|

शब्द तथ्य:

  • Strong's: H559, H562, H1696, H8569, G1843, G1860, G1861, G1862, G3670, G4279