12 KiB
12 KiB
1 | Reference | ID | Tags | Quote | Occurrence | Question | Response |
---|---|---|---|---|---|---|---|
2 | 1:37 | se7f | यूहन्ना के दो चेलों ने क्या किया जब उन्होंने यूहन्ना को यीशु को “परमेश्वर का मेम्ना” कहते सुना? | वे यीशु के पीछे हो लिए। | |||
3 | 2:3-5 | wlzc | यीशु की माता ने यीशु को क्यों बताया, “उनके पास दाखरस नहीं है”? | उसने यीशु को यह इसलिए बताया क्योंकि उसने यह अपेक्षा की थी कि वह इस परिस्थिति के बारे में कुछ तो करेगा। | |||
4 | 4:50 | h707 | उस राजसी अधिकारी ने क्या किया जब यीशु उसके साथ तो नहीं गया परन्तु उससे बोला, “जा; तेरा पुत्र जीवित है”? | उस व्यक्ति ने उस वचन पर विश्वास किया जो यीशु ने उससे बोला था, और अपने मार्ग पर चला गया। | |||
5 | 5:5-6 | n5eq | बैतहसदा में यीशु ने किससे पूछा, “क्या तू स्वस्थ होना चाहता है?” | यीशु ने यब यह बात एक ऐसे मनुष्य से पूछी जो 38 वर्ष से अयोग्य था और जो वहाँ बहुत समय से पड़ा था। | |||
6 | 5:7 | p54v | यीशु के प्रश्न पर उस बीमार मनुष्य की क्या प्रतिक्रिया थी, “क्या तू स्वस्थ होना चाहता है?” | उस बीमार मनुष्य प्रतिउत्तर दिया, “हे महोदय, मेरा पास कोई ऐसा जन नहीं है, कि जब पानी पिलाया जाता है, तो वह मुझे कुंड में उतार दे। परन्तु मेरे उसमें जाते-जाते ही, कोई दूसरा मुझ से पहले उतर जाता है।” | |||
7 | 5:34 | kick | यीशु की कौन सी दो गवाहियां हैं जो मनुष्य की नहीं हैं? | यीशु ने जो काम किया वह पिता ने उसे पूरा करने को सौंपा था, वे गवाही हैं कि पिता ने यीशु को भेजा है और पिता ही ने यीशु की गवाही दी है। | |||
8 | 6:5-6 | m6j1 | यीशु ने फिलिप्पुस से क्यों पूछा, “हम रोटी खरीदने के लिए कहाँ जा रहे हैं ताकि ये लोग खा सकें?” | यीशु ने फिलिप्पुस की जाँच करने के लिए ऐसा कहा। | |||
9 | 6:30 | iil0 | लोग यीशु से स्वर्गिक रोटी जैसा चिन्ह मांग रहे थे जिसे उनके पितरों ने उन्हें खिलाई थी तो यीशु ने उनसे किस रोटी की चर्चा की? | यीशु ने परमेश्वर द्वारा दी गई स्वर्ग की सच्ची रोटी की चर्चा की जो जगत को जीवन देती है और जीवन की वह रोटी वह है। | |||
10 | 7:2 | s39m | यीशु के भाइयों ने उससे क्यों आग्रह किया कि झोपिड़यों के पर्व में वह यहूदिया जाए? | उन्होंने उससे आग्रह किया कि वह यहूदिया को जाए कि वहाँ भी उसके अनुयायी उसके आश्चर्यकर्मों को देखें और संसार पर वह प्रगट हों। | |||
11 | 7:22 | cd3r | सब्त के दिन किसी को चंगा करने के पक्ष में यीशु ने क्या तर्क प्रस्तुत किया था? | यीशु का तर्क था कि मूसा की व्यवस्था का पालन करने के लिए सब्त के दिन खतना कराना अनिवार्य है तो वे उसके द्वारा सब्त के दिन किसी को चंगा करने पर क्रोध क्यों करते थे। | |||
12 | 9:22 | ka8n | उस मनुष्य के माता-पिता ने क्यों कहा, “वह तो वयस्क है। उसी से पूछ लो।”? | उन्होंने इन बातों को इसलिए कहा क्योंकि वे यहूदियों से डरते थे। क्योंकि यहूदी पहले से ही सहमत हो गए थे कि यदि कोई भी यीशु का मसीह होना मान लेगा तो उसे आराधनालय से बाहर निकाल दिया जाएगा। | |||
13 | 15:4 | q4a9 | फल लाने के लिए हमें क्या करना है? | फल लाने के लिए हमें यीशु में बने रहना है। | |||
14 | 20:5 | pka0 | शमौन पतरस और उस दूसरे शिष्य ने कब्र में क्या देखा? | उन्होंने कपड़े वहाँ पड़े हुए देखे और जो अंगोछा सिर पर बंधा था वह अलग एक जगह लिपटा हुआ रखा देखा। |