mirror of https://git.door43.org/STR/hi_tw
3.2 KiB
3.2 KiB
जी उठने
परिभाषा:
“जी उठने” का अर्थ है मरणोपरान्त पुनः जीवित हो जाना।
- किसी का पुनरूत्थान करना अर्थात उसे मरणोपरान्त पुनः जीवित करना। केवल परमेश्वर के पास ऐसा सामर्थ्य है।
- शब्द "जी उठने" अक्सर यीशु के मरने के बाद पुनः जीवित के लिए संदर्भित करता है।
- यीशु ने कहा, “पुनरूत्थान और जीवन मैं हूं”, तो उसके कहने का अर्थ था कि वह पुनरूत्थान का स्रोत है और वह मनुष्य को पुनजीर्वित करता है।
अनुवाद के लिए सुझाव:
- “जी उठने” शब्द का अनुवाद, “पुनजीर्वित होना” या “मरणोपरान्त फिर जीवित हो जाना” हो सकता है।
- इस शब्द का वास्तविक अर्थ “ऊँचा उठना” या “उठाए जाना” (मृत्यु से) है। इस शब्द के संभावित अनुवाद, “आन्तरिक नैतिक पथ प्रदर्शन” या “नैतिक विचार” हो सकते हैं
(यह भी देखें: जीवन, मृत्यु, खड़ा करना
बाइबल सन्दर्भ:
- 1 कुरिन्थियों 15:12-14
- 1 पतरस 03:21-22
- इब्रानियों 11:35-38
- यूहन्ना 05:28-29
- लूका 20:27-28
- लूका 20:34-36
- मत्ती 22:23-24
- मत्ती 22:29-30
- फिलिप्पियों 03:8-11
बाइबल कहानियों से उदाहरण:
- 21:14 मसीह की मृत्यु और उसके जी उठने के माध्यम से, परमेश्वर अपनी योजना सिद्ध करेंगे और पापियों को बचाने के लिए नई वाचा का आरम्भ करेंगे |
- 35:05 यीशु ने उत्तर दिया, "मैं पुनरुत्थान और जीवन हूँ।" जो कोई मुझ पर विशवास करता है वह यदि मर भी जाये, तौभी जीवित रहेगा”
शब्द तथ्य:
- Strong's: G386, G1454, G1815