mirror of https://git.door43.org/STR/hi_tw
3.1 KiB
3.1 KiB
सर्वदा
परिभाषा:
बाइबल में “सर्वदा” शब्द का अर्थ है, अनन्त समय। कभी-कभी इसका उपयोग प्रतीकात्मक रूप में किया जाता है जिसका अर्थ है, “बहुत लम्बा समय”।
- “युगानुयुग” अर्थात सदा अस्तित्वान वस्तु।
- “युगानुयुग” इस उक्ति द्वारा अनन्तकाल या अनन्तजीवन व्यक्त किया जाता है। इसमें अनन्त समय का भाव निहित है।
- परमेश्वर ने कहा था कि दाऊद का राज्य “सर्वदा” का होगा। इसका अभिप्राय है कि दाऊद का वंशज यीशु राजा होकर सदा राज करता रहेगा।
अनुवाद के सुझाव:
- इस शब्द का अनुवाद “सत्त” या “अनन्त” हो सकता है।
- "सदा का होगा" इसका अनुवाद हो सकता है: "सदा बना रहेगा" या “कभी समाप्त न होगा” या “सदा बना रहेगा”
- प्रभावोत्पादक उक्ति “युगानुयुग”, इसका अनुवाद हो सकता है, “सदा-सदा के लिए” या “कभी अन्त न होनेवाला” या “जो कभी समाप्त नहीं होगा”
- दाऊद का राज सदा का होगा, इसका अनुवाद हो सकता है, “दाऊद का वंशज सदा राज करेगा” या “दाउद का वंशज सदा राज करता रहेगा”
(यह भी देखें: दाउद, अनन्त, राज्य)
बाइबल सन्दर्भ:
- 1 राजा 02:32-33
- 2 शमूएल 03:28-30
- दानिय्येल 07:17-18
- निर्गमन 15:17-18
- इब्रानियों 06:19-20
- इब्रानियों 10:11-14
- अय्यूब 04:20-21
- भजन संहिता 021:3-4
- प्रकाशितवाक्य 01:4-6
- प्रकाशितवाक्य 22:3-5
शब्द तथ्य:
- Strong's: H3117, H4481, H5705, H5331, H5703, H5769, H5865, H5957, G165, G166, G1336