Door43-Catalog_hi_tw/bible/names/pharaoh.md

3.2 KiB

फ़िरौन, मिस्र के राजा

तथ्य:

प्राचीन युग में मिस्र देश के राजा फ़िरौन कहलाते थे।

  • कुल 300 फ़िरौन हुए थे जिन्होंने मिस्र पर 2000 से अधिक वर्ष राज किया था।
  • मिस्त्र के ये राजा अति शक्तिशाली एवं धनवान मनुष्य थे।
  • बाइबल में भी कुछ फिरौन का नाम आता है।
  • अक्सर यह शीर्षक एक शीर्षक के बजाय नाम के रूप में प्रयोग किया जाता है। ऐसी स्थिति में फिरौन शब्द को अंग्रेजी में बड़े “पी” अक्षर से लिखा गया है।

(अनुवाद के सुझाव: नामों का अनुवाद कैसे करें)

(यह भी देखें: मिस्त्र, राजा)

बाइबल सन्दर्भ:

बाइबल कहानियों से उदाहरण:

  • 08:06 एक रात को मिस्र के राजा ने, जिसे फ़िरौन कहते है उसने रात में दो स्वप्न देखे जो उसे निरंतर परेशान कर रहे थे |
  • 08:08 फ़िरौन यूसुफ से बहुत प्रभावित हुआ, और उसे मिस्र का दूसरा सबसे शक्तिशाली आदमी नियुक्त किया |
  • 09:02 उस समय जो फ़िरौन मिस्र पर राज्य करता था, इस्राएलियों को मिस्रियो का गुलाम बनाया।
  • 09:13 इसलिये आ मैं तुझे फ़िरौन के पास भेजता हूँ कि तू मेरी इस्राएली प्रजा को मिस्र में से निकाल ले आए |
  • 10:02 इन भयानक विपत्तियों के द्वारा परमेश्वर यह दिखाना चाहता था ,कि वह फ़िरौन व मिस्र के देवताओ से कई अधिक शक्तिशाली है।

शब्द तथ्य:

  • Strong's: H4428, H4714, H6547, G5328