9.7 KiB
बाइबल के कुछ भागों में ‘‘पुरूष’’, ‘‘भार्इ’’ और ‘‘पुत्र‘‘ जैसे शब्द केवल पुरूषों को दिखाते हैं। तो कुछ अन्य भागों में, ये शब्द स्त्री एवं पुरूष दोनों को दिखाते हैं। जब लेखक स्त्री एवं पुरूष दोनों को दिखाता है, तो अनुवादकों को भी ऐसे अनुवाद करना है जिससे यह केवल पुरूष को दिखाने वाला न हो।
वर्णन
कुछ भाषाओं में,ं पुरूष को दिखाने वाला शब्द ही स्त्री एवं पुरूष दोनों को दिखाने वाला सामान्य शब्द भी हो सकता है। उदाहरण के तौर पर, बाइबल कर्इ बार जब ‘भार्इयों‘ कहती है तो उसका अर्थ भार्इ और बहन दोनो होता है। और, कुछ भाषाओं में, पुरूषवाची उच्चारण ‘‘वह’’ और ‘‘उसका’’ को किसी भी व्यक्ति के लिए अधिक सामान्य तरीके से भी इस्तेमाल किया जाता है यदि उसे स्त्री या पुरूष दिखाना महत्वपूर्ण नही है।
नीचे के उदाहरण में, उपयुक्त सर्वनाम ‘‘उसका’’, पुरूष तक ही सीमित है:
बुद्धिमान पुत्र से पिता आनन्दित होता है परन्तु मूर्ख पुत्र के कारण माता उदास रहती है (नीतिवचन 10:1 ULB)
कारण यह अनुवाद की समस्या है
- कुछ संस्कृतियों में, ‘‘पुरूष’’, ‘‘भार्इ’’ और ‘‘पुत्र‘‘ केवल पुरूषों के लिए इस्तेमाल होते हैं। यदि उन शब्दों को एक अनुवाद में अधिक सामान्य तौर पर उपयोग किया जाए तो लोग सोच सकते हैं कि ये बातें स्त्रियों पर लागु नही होती हैं।
- कुछ संस्कृतियों में, पुरूषवाची सर्वनाम ‘‘वह’’ और ‘‘उसका’’ केवल पुरूषों को दिखाता है। यदि पुरूषवाची सर्वनाम का उपयोग होता है तो लोग सोचेंगे कि ये बातें स्त्रियों पर लागु नही होती हैं।
अनुवाद के सिद्धांत
यदि कोर्इ कथन स्त्री एवं पुरूष दोनों पर लागु होता है, तो उसका अनुवाद भी ऐसे ही हो जिससे लोग समझें कि यह दोनों के लिए है।
बाइबल से उदाहरण
अब हे भाइयों, हम तुम्हें परमेश्वर के उस अनुग्रह का समाचार देते हैं, जो मकिदुनिया की कलीसियाओं पर हुआ है (2 कुरिन्थियों 8:1 ULB)
यह वचन कोरिन्थ के विश्वासियों के लिए है, केवल पुरूष नही, वरन् पुरूष एवं स्त्री दोनों
‘‘तब यीशु ने अपने चेलों से कहा; यदि कोर्इ मेरे पीछे आना चाहे, तो वह अपने आपका इन्कार करे और अपना क्रूस उठाए, और मेरे पीछे हो ले’’ (मत्ती 16:24-26 ULB)
यहाँ यीशु केवल पुरूष की नही, वरन् पुरूष एवं स्त्री दोनों की बात कर रहे हैं
ेतावनी** : कर्इ बार केवल पुरूष को दिखाने वाले शब्दों का उपयोग होता है । तो ऐसे शब्दों का उपयोग न करें जिससे लोगों को लगे कि यह स्त्रियों के लिए भी है। नीचे लिखे रेखांकित शब्द केवल पुरूषां के लिए हैं।
मूसा ने कहा था, कि यदि कोर्इ बिना सन्तान मर जाए, तो उसका भार्इ उसकी पत्नी को ब्याह करके अपने भार्इ के लिये वंश उत्पé करे (मत्ती 22:24 ULB)
अनुवाद रणनीतियाँ
यदि लोग समण्ते हैं कि पुरूषवाची सर्वनाम ‘‘पुरूष’’, ‘‘भार्इ’’ और ‘‘वह’’ स्त्रियों के लिए भी इस्तेमाल हो सकता है, तो उनका प्रयोग करने की कोशिश करें। अन्यथा, यहाँ अनुवाद के कुछ तरीके दिए गए हैं जिनमें स्त्रियाँ भी शामिल हैं।
- एक संज्ञा का उपयोग करें जिसका इस्तेमाल पुरूष एवं स्त्री दोनों के लिए हो सके
- पुरूष के इस्तेमाल के लिए एक शब्द और स्त्री के इस्तेमाल के लिए एक शब्द का उपयोग करें
- ऐसे सर्वनामों का उपयोग करें जिनका इस्तेमाल स्त्री एवं पुरूष दोनों के लिए हो सके
अनुवाद रणनीतियों के प्रयोग के उदाहरण
- एक संज्ञा का उपयोग करें जिसका इस्तेमाल पुरूष एवं स्त्री दोनों के लिए हो सके
-
बुद्धिमान क्योंकर मूर्ख के समान मरता है (सभोपदेशक 2:17 ULB)
- ‘‘बुद्धिमान ऐसे मरता है जैसे एक मूर्ख’’
- ‘‘बुद्धिमान मूर्ख के समान मरता है’’
- पुरूष के इस्तेमाल के लिए एक शब्द और स्त्री के इस्तेमाल के लिए एक शब्द का उपयोग करें
-
हे भाइयों, हम नहीं चाहते कि तुम हमारे उस क्लेश से अनजान रहो, जो आसिया में हम पर पड़ा (2 कुरिन्थियों 1:8) - पौलुस अपना खत स्त्री और पुरूष दोनों को लिख रहा है
- ‘‘हे भाइयों और बहनों, हम नहीं चाहते कि तुम हमारे उस क्लेश से अनजान रहो, जो आसिया में हम पर पड़ा’’ (2 कुरिन्थियों 1:8)
- ऐसे सर्वनामों का उपयोग करें जिनका इस्तेमाल स्त्री एवं पुरूष दोनों के लिए हो सके
- यदि कोर्इ मेरे पीछे आना चाहे, तो अपने आप का इन्कार करे और अपना क्रूस उठाए, और मेरे पीछे हो ले’’ (मत्ती 16:24-26 ULB) - अंग्रेजी वक्ता ‘‘वह’’,’’उसका’’ और ‘‘वह स्वयं’’ जैसे एकवचन के सर्वनामों को बहुवचन ‘‘वे’’, ‘‘वे स्वयं’’ और ‘‘उनका’’ में बदल सकते हैं जिससे यह पता चले कि यह केवल पुरूष के लिए लागु नही हो रहा है।
- यदि लोग मेरे पीछे आना चाहें, तो वे स्वयं का इन्कार करे और अपना क्रूस उठाए, और मेरे पीछे हो ले