Door43-Catalog_hi_ta/translate/writing-proverbs/01.md

10 KiB

विवरण

नीतिवचन छोटी कहावतें होती हैं, जो ज्ञान देती या सत्य को सिखाती हैं। लोग नीतिवचनों का आनन्द लेते हैं, क्योंकि वे कुछ शब्दों में बहुत अधिक ज्ञान देते हैं। बाइबल में नीतिवचन अक्सर रूपक और समान्तरतावाद का उपयोग करते हैं।

घृणा संघर्ष को प्रेरित करता है, परन्तु प्रेम सभी अपराधों को ढक लेता है। (नीतिवचन 10:12 यूएलबी)

नीतिवचन से एक और उदाहरण।

चींटी को देख, हे आलसी व्यक्ति, उसके तरीके पर विचार करें, और बुद्धिमान बन। इसमें कोई सेनापति, अधिकारी या शासक नहीं होता है, फिर भी यह गर्मियों में अपना भोजन तैयार करती है, और कटनी के समय यह क्या खाएगी को भण्डार कर लेती है। (नीतिवचन 6:6-8 यूएलबी)

इसका कारण यह अनुवाद का एक विषय है

प्रत्येक भाषा में नीतिवचनों को कहने का अपना ही तरीका होता है। बाइबल में कई नीतिवचन पाए जाते हैं। उन्हें इस तरीके से अनुवाद करने की आवश्यकता होती है, जैसे लोग आपकी भाषा में नीतिवचन कहते हैं, ताकि लोग उन्हें नीतिवचनों के रूप में पहचान सकें और समझ सकें कि वे क्या सिखाते हैं।

बाइबल से उदाहरण

बड़े धन की तुलना में अच्छे नाम का चुनाव करना भला है, और चाँदी और सोने की तुलना में कृपा सर्वोत्तम है। (नीतिवचन 22:1 यूएलबी)

इसका अर्थ यह है कि एक अच्छा व्यक्ति होना और अच्छी प्रतिष्ठा सर्वोत्तम बात है इसकी तुलना में कि बहुत अधिक पैसा हो।

जैसे आंखों में धुँए और दांतों में सिरका होता है, वैसे आलसी उनके लिए होता जो उसे भेजते हैं। (नीतिवचन 10:26 यूएलबी)

इसका अर्थ है कि आलसी व्यक्ति उन लोगों को बहुत अधिक परेशान करता है, जो उसे कुछ करने के लिए भेजते हैं।

यहोवा का मार्ग उन लोगों की रक्षा करता है, जिनके पास ईमानदारी होती है, परन्तु यह दुष्टों के लिए विनाश होता है। (नीतिवचन 10:29 यूएलबी)

इसका अर्थ है कि यहोवा उन लोगों की रक्षा करता है, जो सही काम करते हैं, परन्तु वह दुष्टों को नष्ट कर देता है।

अनुवाद की रणनीतियाँ

यदि एक नीतिवचन का अनुवाद शाब्दिक रूप से स्वभाविक होगा और आपकी भाषा में सही अर्थ देगा, तो ऐसा करने पर विचार करें। यदि नहीं, तो यहाँ कुछ विकल्प दिए गए हैं:

  1. जानें कि लोग आपकी भाषा में नीतिवचन कैसे कहते हैं, और उन तरीकों में से एक का उपयोग करें।
  2. यदि आपकी भाषा समूह के कई लोगों को नीतिवचनों की कुछ बातें ज्ञात नहीं हैं, तो उन्हें उन बातों के साथ परिवर्तित करने पर विचार करें जिन्हें लोग जानते हैं और उसमें जिसमें यह आपकी भाषा में कार्य करती हैं।
  3. अपनी भाषा से एक नीतिवचन को चुनें जिसमें बाइबल में दिए हुए नीतिवचन के जैसे शिक्षा पाई जाती।
  4. वही शिक्षा दें परन्तु एक नीतिवचन के रूप में नहीं।

अनुवाद के लिए लागू की गई रणनीतियों के उदाहरण

  1. जानें कि लोग आपकी भाषा में नीतिवचनों कैसे कहते हैं, और उन तरीकों में से एक का उपयोग करें।
  • बड़े धन की तुलना में अच्छे नाम का चुनाव करना भला है,,

और चाँदी और सोने की तुलना में कृपा सर्वोत्तम है। (नीतिवचन 22:1 यूएलबी)

यहाँ पर कुछ विचार दिए गए हैं, जिनके उपयोग से लोग अपनी भाषा में एक नीतिवचन कह सकते हैं।

  • बड़े धन को पाने की तुलना में अच्छा नाम पाना सर्वोत्तम है, और चाँदी और सोने की तुलना लोगों के द्वारा की कृपा पाना सर्वोत्तम है।
  • बुद्धिमान लोग बड़े धन के स्थान पर अच्छा नाम चुनते हैं, और चाँदी और सोने के स्थान पर कृपा को चुनते हैं।
  • बड़े धन की अपेक्षा अच्छी प्रतिष्ठा पाने का प्रयास करें।
  • क्या धन वास्तव में आपकी सहायता करेगा?

इसकी अपेक्षा मैं अच्छी प्रतिष्ठा की चाह करूँगा।

  1. यदि आपकी भाषा समूह के कई लोगों को नीतिवचनों की कुछ बातें ज्ञात नहीं हैं, तो उन्हें उन बातों के साथ परिवर्तित करने पर विचार करें जिन्हें लोग जानते हैं और उसमें जिसमें यह आपकी भाषा में कार्य करती हैं।
  • जैसे गर्मियों में बर्फ या फसल में वर्षा,

वैसे ही मूर्ख सम्मान के योग्य नहीं है। (नीतिवचन 26:1 यूएलबी)

  • ठण्डी हवा के लिए गर्मी की ऋतु में बहना स्वभाविक नहीं है या फसल की ऋतु में वर्षा का होना स्वभाविक नहीं है; और वैसे ही मूर्ख व्यक्ति का सम्मान करना स्वाभाविक नहीं होता है।
  1. अपनी भाषा से एक नीतिवचन को चुनें जिसमें बाइबल में दिए हुए नीतिवचन के जैसे शिक्षा पाई जाती।
  • कल के बारे में घमण्ड न करो (नीतिवचन 27:1 यूएलबी)
  • अनिश्चित वस्तुओं के आधार पर कोई योजना न बनाएँ।
  1. उसी शिक्षा को दें परन्तु एक नीतिवचन के रूप में नहीं।
  • एक पीढ़ी जो अपने पिता को श्राप देती है और अपनी माता को आशीष नहीं देती है,

यह एक ऐसी पीढ़ी है जो अपनी आंखों में शुद्ध है,

परन्तु वे अपनी गन्दगी से नहीं धोए गई है। (नीतिवचन 30:11-12 यूएलबी)

  • जो लोग अपने माता-पिता का सम्मान नहीं करते वे सोचते हैं कि वे धर्मी हैं, और वे अपने पाप से मुड़ने नहीं हैं।