11 KiB
विवरण
अंश एक प्रकार की सँख्या होती है, जो किसी वस्तु के बराबर भागों या लोगों या वस्तुओं के बड़े समूह के बराबर समूहों को सन्दर्भित करती है। एक वस्तु या वस्तुओं का ए समूह दो या दो से अधिक भागों या समूहों में बांटा गया है, और एक अंश उन भागों या समूहों में से एक या अधिक को सन्दर्भित करता है।
अर्घ के बलिदान के लिए, तू दाखरस को एक हीन की एक तिहाई भेंट में प्रस्तुत करना। (गिनती 15:7 यूएलबी)
एक हीन एक पात्र होता है, जो दाखरस और अन्य तरल पदार्थ को मापने के लिए उपयोग किया जाता है। वे एक हीन पात्र को तीन बराबर भागों में विभाजित करने और उन भागों में से केवल एक को भरने के बारे में सोचते थे, और उस मूल्य को प्रस्तुत करते थे।
जहाजों के एक तिहाई भाग नष्ट हो गए थे। (प्रकाशितवाक्य 8:9 यूएलबी)
कई जहाज थे। यदि उन सभी जहाजों को जहाजों के तीन बराबर समूहों में विभाजित किया गया था, तो जहाजों का एक समूह नष्ट हो गया था। अंग्रेजी में अधिकांश अंशों में केवल "-th" सँख्या को अन्त में जोड़ा गया है।
| पूरे भाग को |अंश | में विभाजित किया गया है | -------- | -------- | | चार | चौथा | | दस | दसवाँ | | सौ | एक सौवाँ | | हजार | एक हज़ारवाँ |
अंग्रेजी में कुछ अंश उस पद्धति का पालन नहीं करते हैं।
| पूरे भाग को |अंश | में विभाजित किया गया है | -------- | -------- | | दो | आधा | | तीन | तीसरा | | पाँच | पाँचवाँ |
इसका कारण यह अनुवाद का एक विषय है: कुछ भाषाएँ अंशों का उपयोग नहीं करती हैं। वे मात्र भागों या समूहों के बारे में बात कर सकती हैं, परन्तु वे यह बताने के लिए अंशों का उपयोग नहीं करती हैं कि समूह में कितना बड़ा भाग है या कितने सम्मिलित हैं।
बाइबल से उदाहरण
अब मनश्शे के गोत्र के आधे को, मूसा ने बाशान में विरासत दी, परन्तु दूसरे आधे को, यहोशू ने यदरन के पश्चिम में अपने भाइयों के साथ एक विरासत दी। (यहोशू 22:7 यूएलबी)
मनश्शे का गोत्र दो समूहों में बांटा गया। वाक्यांश "मनश्शे के गोत्र का पहला आधा" उन समूहों में से एक को सन्दर्भित करता है। वाक्यांश "दूसरा आधा" दूसरे समूह को सन्दर्भित करता है।
चार स्वर्गदूत जो उस घड़ी के लिए तैयार किए गए थे, उस दिन, उस महीने, और उस वर्ष, मनुष्यों की एक तिहाई को मारने के लिए छोड़ दिए गए थे। (प्रकाशितवाक्य 9:15 यूएलबी)
यदि सभी लोगों को तीन बराबर समूहों में विभाजित किया जाए, तो एक समूह के लोगों की सँख्या मारी जाएगी।
अर्घ के बलिदान के लिए, तू दाखरस को एक हीन की चौथाई को भेंट में प्रस्तुत करने के लिए तैयार करना। (गिनती 15:5 यूएलबी)
वे चार बराबर भागों में दाखरस को एक हीन में विभाजित करने और उनमें से एक को समतुल्य मूल्य में तैयार करने की कल्पना कर रहे थे।
अनुवाद की रणनीतियाँ
यदि आपकी भाषा में कोई अंश सही अर्थ देता है, तो इसका उपयोग करने पर विचार करें। यदि नहीं, तो आप इन रणनीतियों पर विचार कर सकते हैं।
- उन भागों या समूहों की सँख्या बताएँ जिसमें वस्तु को विभाजित किया जाएगा, और फिर उन भागों या समूहों की सँख्या बताएँ जिन्हें सन्दर्भित किया जा रहा है।
- वजन और लम्बाई के माप के लिए, एक इकाई का उपयोग करें जो आपके लोगों को पता हो या जो यूडीबी में इकाई हो।
- माप के लिए, अपनी भाषा में उपयोग किए जाने वाले मापों का ही उपयोग करें।
ऐसा करने के लिए आपको यह जानना होगा कि आपका माप मीट्रिक अर्थात् दशमलव पद्धति से कैसे सम्बन्धित है और आप प्रत्येक माप को समझता है।
अनुवाद के लिए लागू की गई रणनीतियों के उदाहरण
- उन भागों या समूहों की सँख्या बताएँ जिसमें वस्तु को विभाजित किया जाएगा, और फिर उन भागों या समूहों की सँख्या बताएँ जिन्हें सन्दर्भित किया जा रहा है।
- महासागर की एक तिहाई रक्त की तरह लाल हो गया (प्रकाशितवाक्य 8:8 यूएलबी)
- यह ऐसे था कि मानो उन्होंने महासागर को तीन भागों में विभाजित कर दिया , और समुद्र का एक भाग रक्त बन गया।
- तब तू बैल के साथ तेल के आधे हीन के साथ अच्छे मैदे के एक एपा के तीन दसवाँ अंश भाग को अनाज की भेंट के रूप में प्रस्तुत करना। (गिनती 15:9 यूएलबी)
- ... तब तू मैदे का एक एपा दस भागों में </>> विभाजित करना और तेल के एक हीन को दो भागों में विभाजित करना होगा . तब उन तीन भागों को को मैदे के उन तीन भागों में से एक में मिलाना। तब तू बैल के साथ उस अनाज की भेंट को प्रस्तुत करना।
- माप के लिए, यूडीबी अनुवाद में दिए गए माप का उपयोग करें। यूडीबी अनुवाद के अनुवादकों ने पहले से ही मीट्रिक पद्धति में मूल्य का प्रतिनिधित्व करने के बारे में सोचा है।
- शेकेल का दो तिहाई (1 शमूएल 13:21 यूएलबी)
- चाँदी के आठ ग्राम (1 शमूएल 13:21 यूडीबी)
- तेल के आधे हीन के साथ मैदे के एपा के तीन दसवें मिलाना। (गिनती 15:9 यूएलबी)
- साढ़े छह लीटर बारीक पिसे हुए आटे को दो लीटर जैतून के तेल में मिलाए जाए। (गिनती 15:9 यूडीबी)
- माप के लिए, अपनी भाषा में उपयोग किए जाने वाले मापों का ही उपयोग करें। ऐसा करने के लिए आपको यह जानना होगा कि आपका माप मीट्रिक पद्धति से कैसे सम्बन्धित है और आप प्रत्येक माप को समझता है।
- तेल के आधे हीन के साथ मिश्रित बारीक आटे के एपा के तीन दसवें (गिनती 15:9, यूएलबी)
- छः क्वार्ट मैदा दो क्वार्ट तेल के साथ मिला हुआ।