5.5 KiB
5.5 KiB
प्रचार करना, प्रचार किया, प्रचार, प्रचारक
परिभाषा:
जनसमूह से बातें करना, उन्हें परमेश्वर के बारे में शिक्षा देना और परमेश्वर की आज्ञाएं मानने के लिए प्रेरित करना।
- प्रचार प्रायः एक मनुष्य द्वारा जनसमूह में किया जाता है। प्रचार बोलकर किया जाता है, लिखकर नहीं।
- “प्रचार” और “शिक्षण” समान बात है परन्तु एक से नहीं हैं।
- “प्रचार” अर्थात आत्मिक या नैतिक सत्य की उद्घोषणा करना और श्रोताओं से प्रतिक्रिया का आग्रह करना। “शिक्षण” में निर्देशनों पर बल दिया जाता है, अर्थात् मनुष्यों को जानकारी देना या उन्हें शिक्षण देना की उन्हें कैसे कार्य करना है।
- “प्रचार” अधिकतर “सुसमाचार” के साथ किया जाता है।
- प्रचारक मनुष्यों में प्रचार करता है तो उसे सामान्यतः उसकी “शिक्षाएं” कहते हैं।
(यह भी देखें: शुभ सन्देश, यीशु, परमेश्वर का राज्य)
बाइबल सन्दर्भ:
- 2 तीमुथियुस 04:1-2
- प्रे.का. 08:4-5
- प्रे.का. 10:42-43
- प्रे.का. 14:21-22
- प्रे.का. 20:25-27
- लूका 04:42-44
- मत्ती 03:1-3
- मत्ती 04:17
- मत्ती 12:41
- मत्ती 24:12-14
बाइबल कहानियों से उदाहरण:
- 24:02 यूहन्ना ने उनसे कहा, “मन फिराओ क्योंकि स्वर्ग का राज्य निकट आ गया है !”
- 30:01 यीशु ने प्रचार करने के लिए और कई अलग- अलग नगरों में लोगों को सिखाने के लिए अपने शिष्यों को भेजा।
- 38:01 यीशु मसीह के सार्वजनिक उपदेशों के तीन साल बाद अपना पहला उपदेश शुरू किया। यीशु ने अपने चेलों से कहा कि वह यरूशलेम में उनके साथ फसह का जश्न मनाना चाहता था, और यह वही जगह है जहाँ उसे मार डाला जाएगा।
- 45:06 तथापि, जहा कही भी वह गए, हर जगह यीशु मसीह का प्रचार करते रहे|
- 45:07 वह सामरिया नगर में गया और वहा लोगों को यीशु के बारे में बताया और बहुत से लोगों बचाए गए |
- __46:06__तुरन्त ही, शाऊल दमिश्क के यहूदियों से प्रचार करने लगा कि, "यीशु परमेश्वर का पुत्र है!"
- 46:10 फिर कलीसिया ने उन्हें कई अन्य स्थानों में यीशु के बारे में प्रचार करने के लिये भेज दिया |
- 47:14 पौलुस और अन्य मसीही अगुवों ने अनेक शहरों में यीशु का प्रचार किया और लोगों को परमेश्वर के वचन की शिक्षा दी।
- 50:02 जब यीशु पृथ्वी पर रहता था तो उसने कहा, "मेरे चेले दुनिया में हर जगह लोगों को परमेश्वर के राज्य के बारे में शुभ समाचार का प्रचार करेंगे, और फिर अन्त आ जाएगा।"
शब्द तथ्य:
- Strong's: H1319, H6953, H7121, H7150, G1229, G1256, G2097, G2605, G2782, G2783, G2784, G2980, G3955, G4283, G4296