# अंगूर, दाख, दाख की लता # ## परिभाषा: ## अंगूर (दाख) एक छोटा चिकना गोल फल होता है जो दाखलता में गुच्छों में उगता है। अंगूर का रस मदिरा बनाने के काम में आता है। * अंगूर विभिन्न रंग के होते हैं, जैसे हरे, काले और लाल। * प्रत्येक अंगूर का आकार एक से तीन सेंटी मीटर का होता है। * अंगूर के बगीचों को दाख की बारी कहते हैं। दाख की बारी में दाखलताओं की लम्बी कतारें होती हैं। * बाइबल के युग में अंगूर एक महत्वपूर्ण भोज्य पदार्थ था और दाख की बारी समृद्धि का प्रतीक था। * अंगूरों को सड़ने से बचाने के लिए उन्हें सुखा लिया जाता है। * सूखे अंगूर किशमिश कहलाते है जिन्हें केक बनाने में काम में लिया जाता है। * यीशु ने अपने शिष्यों को परमेश्वर के राज्य की शिक्षा देने के लिए दाख की बारी का उदाहरण दिया था। (यह भी देखें: [दाखलता](../other/vine.md), [दाख की बारी](../other/vineyard.md), [दाखरस](../other/wine.md)) ## बाइबल सन्दर्भ: ## * [व्यवस्थाविवरण 23:24-25](rc://en/tn/help/deu/23/24) * [होशे 09:10](rc://en/tn/help/hos/09/10) * [अय्यूब 15:31-33](rc://en/tn/help/job/15/31) * [लूका 06:43-44](rc://en/tn/help/luk/06/43) * [मत्ती 07:15-17](rc://en/tn/help/mat/07/15) * [मत्ती 21:33-34](rc://en/tn/help/mat/21/33) ## शब्द तथ्य: ## * Strong's: H811, H891, H1154, H1155, H1210, H2490, H3196, H5563, H5955, H6025, H6528, G288, G4718