# सोना, सोने # ## परिभाषा: ## सोना पीले रंग की उत्तम धातु है जिससे आभूषण तथा धार्मिक वस्तुएं बनाई जाती हैं। प्राचीन युग में यह सबसे अधिक मूल्यवान धातु थी। * बाइबल के युग में, सोने से विभिन्न वस्तुएं बनाई जाती थी या वस्तुओं पर सोना चढ़ाया जाता था। * ये वस्तुएं थी कुन्दन तथा अन्य आभूषण, मूर्तियां, वेदियां, तथा निवास (मण्डप) या मन्दिर की अन्य वस्तुएं जैसे वाचा का सन्दूक। * पुराने नियम के युग में सोना क्रय-विक्रय के काम में आता था। उसे तराजू में तोल कर उसका मूल्य ज्ञात किया जाता था। * उत्तरकाल में सोने और चाँदी के सिक्के क्रय-विक्रय में काम में आने लगे। * जब किसी ऐसी वस्तु की चर्चा हो जो सोने की नहीं हो उस पर केवल सोना चढ़ा हुआ था तो “सुनहरा” या “सोना चढ़ा” या “स्वर्णआवृत” अनुवाद किया जा सकता है। * कभी-कभी किसी वस्तु को “सुनहरा” कहा जाता है, अर्थात वह उसका रंग सोने जैसा है परन्तु सोने से बनी नहीं है। (यह भी देखें: [वेदी](../kt/altar.md), [वाचा का सन्दूक](../kt/arkofthecovenant.md), [झूठे देवता](../kt/falsegod.md), [चांदी](../other/silver.md), [मिलापवाला तम्बू](../kt/tabernacle.md), [मन्दिर](../kt/temple.md)) ## बाइबल सन्दर्भ: ## * [1 पतरस 01:6-7](rc://en/tn/help/1pe/01/06) * [1 तीमुथियुस 02:8-10](rc://en/tn/help/1ti/02/08) * [2 इतिहास 01:14-15](rc://en/tn/help/2ch/01/14) * [प्रे.का. 03:4-6](rc://en/tn/help/act/03/04) * [दानिय्येल 02:31-33](rc://en/tn/help/dan/02/31) ## शब्द तथ्य: ## * Strong's: H1220, H1222, H1722, H2091, H2742, H3800, H4062, H5458, H6884, H6885, G5552, G5553, G5554, G5557