# आयु, युग, वृद्ध ## परिभाषा: “आयु” अर्थात मनुष्य का जीवनकाल। इसका उपयोग सामान्य तौर पर समय की अवधि के संदर्भ में भी होता है। * विस्तारित अवधि को व्यक्त करने के लिए प्रयोग किए जाने वाले दूसरे शब्दों में "काल" और "ऋतु" शामिल हैं। * यीशु ने वर्तमान समय को जब पृथ्वी पर पाप, बुराई और अवज्ञा बहुत अधिक हो जाएगी, “यह युग” कहा था। * एक भावी युग भी होगा जब नए आकाश और नई पृथ्वी पर धार्मिकता का राज होगा। ## अनुवाद सुझाव: * प्रकरण के अनुसार “युग” शब्द का अनुवाद, “काल” या “इतने वर्ष की आयु” या “समय सीमा” या “समय” हो सकता है। * “बहुत अधिक आयु” इस उक्ति का अनुवाद, “कई वर्ष का होकर” या “जब वह बहुत वृद्ध हो गया” या “जब वह बहुत समय जी चुका” हो सकता है। * “यह वर्तमान बुरा युग” अर्थात “वर्तमान में इस समय के दौरान जब लोग बहुत बुरे हैं”। ## बाइबल संदर्भ: * [1 इतिहास 29:28](rc://hi/tn/help/1ch/29/28) * [1 कुरिन्थियों 2:7](rc://hi/tn/help/1co/02/07) * [इब्रानियों 6:5](rc://hi/tn/help/heb/06/05) * [अय्यूब 5:26-27](rc://hi/tn/help/job/05/26) ## शब्द तथ्य: * स्ट्रोंग्स: G01650 , G10740