# बुद्धिमानों # ## तथ्य: ## बाइबल में, वाक्यांश "बुद्धिमान" अक्सर उन मनुष्यों को दर्शाता है जो परमेश्वर की सेवा करते हैं और बुद्धिमानी से कार्य करते हैं, मूर्खता से नहीं। “बुद्धिमान” अर्थात विशेष ज्ञान एवं योग्यताएं रखनेवाला मनुष्य जो अधिकतर राजा के दरबार का सदस्य होता था। * कभी-कभी शब्द "बुद्धिमान पुरुष" को पाठ में "विवेकपूर्ण पुरुषों" या "समझ वाले पुरुष" के रूप में समझाया जाता है। यह उन लोगों को संदर्भित करता है जो बुद्धिमानी और सत्य से कार्य करते हैं क्योंकि वे परमेश्वर की आज्ञा मानते हैं। * "बुद्धिमानों" जिन्होंने फिरौन और अन्य राजाओं की सेवा की थी, वे अक्सर विद्वान थे, जिन्होंने सितारों का अध्ययन किया था, विशेषकर उन सितारों के विशेष अर्थों की खोज करते थे कि सितारों ने आकाश में कैसी स्थिति बनायी थी। * अक्सर बुद्धिमान पुरुषों से स्वप्न के अर्थ की व्याख्या करने की उम्मीद की जाती थी। उदाहरण के लिए, राजा नबूकदनेस्सर ने मांग की कि उसके बुद्धिमान पुरुष उसके सपनों का वर्णन करें और उसे बताए कि इसका क्या मतलब है, लेकिन उनमें से दानिय्येल के सिवाय कोई भी ऐसा करने के लिए, सक्षम नहीं थे जिसने परमेश्वर की ओर से इस ज्ञान प्राप्त किया था। * कभी-कभी बुद्धिमान लोगों ने जादुई कृत्यों का प्रदर्शन किया जैसे कि बुरे आत्माओं की शक्ति के माध्यम से किए गए भविष्यवाणी या चमत्कार। * नए नियम में, पूर्वी क्षेत्रों से आने वाले पुरुषों के समूह को "मागी" कहा जाता था, जिसे अक्सर "बुद्धिमान पुरुष" के रूप में अनुवादित किया जाता है, क्योंकि यह शायद उन विद्वानों को दर्शाता है जिन्होंने पूर्वी देश के एक शासक की सेवा की थी। * अति संभव है कि वे खगोलशास्त्री थे जो सितारों का अध्ययन करते थे। कुछ विचारकों का मानना था कि वे बुद्धिमान लोग उनकी सन्तान है जिन्हें दानिय्येल ने सिखाया था। * संदर्भ के आधार पर, "बुद्धिमान पुरुष" शब्द का अनुवाद "बुद्धिमान" या "प्रतिभाशाली पुरुषों" या "शिक्षित पुरुषों" या किसी अन्य शब्द जैसे वाक्यांश के साथ किया जा सकता है जिसका अर्थ है उन पुरुषों के सन्दर्भ में है जो महत्वपूर्ण काम किसी शासक के लिए करते है। * जब "बुद्धिमान पुरुष" केवल एक संज्ञा शब्द है, तो "बुद्धिमान" शब्द का अनुवाद समान तरह से किया जाना चाहिए जैसे बाइबल में अन्य जगह इसका अनुवाद किया गया है। (यह भी देखें: [बाबेल](../names/babylon.md), [दानिय्येल](../names/daniel.md), [भूत-सिद्धी](../other/divination.md), [जादू-टोना](../other/magic.md), [नबूकदनेस्सर](../names/nebuchadnezzar.md), [शासक](../other/ruler.md), [बुद्धिमान](../kt/wise.md)) ## बाइबल सन्दर्भ: ## * [1 इतिहास 27:32-34](rc://en/tn/help/1ch/27/32) * [दानिय्येल 02:1-2](rc://en/tn/help/dan/02/01) * [दानिय्येल 02:10-11](rc://en/tn/help/dan/02/10) ## शब्द तथ्य: ## * Strong's: H2445, H2450, H3778, H3779, G4680