# बैंगनी # ## तथ्य: ## “बैंगनी” शब्द एक रंग का नाम है जिसमें नीले और लाल रंग को मिश्रित किया जाता है। * प्राचीन युग में, बैंगनी रंग दुर्लभ था और मूल्यवान रंग था जिससे राजाओं तथा उच्च स्तरीय अधिकारियों के वस्त्र रंगे जाते थे। * इस रंग का निर्माण महंगा और समय लेनेवाला होता था, बैंगनी वस्त्र धनवान होने, विशिष्ट होने तथा राजसी होने का प्रतीक था। * निवास के मण्डप और मन्दिर के परदों का रंग भी बैंगनी था याजकों को एपोद का रंग भी बैंगनी था। * बैंगनी रंग समुद्री घोंघे को कुचल कर या गर्म पानी में डालकर निकाला जाता था, घोंघा जीवित रहकर यह रंग छोड़ता था। यह एक मंहगी प्रक्रिया थी। * रोमी सैनिकों ने यीशु के क्रूसीकरण से पूर्व उसे बैंगनी वस्त्र पहनाकर उसकी निन्दा की थी क्योंकि उस पर दोष लगाया गया था कि वह यहूदियों का राजा है। * फिलिप्पी नगर की लुदिया बैंगनी रंग बेचकर जीविकोपार्जन करती थी (अनुवाद के सुझाव: [नामों का अनुवाद](rc://en/ta/man/translate/translate-names)) (यह भी देखें: [एपोद](../kt/ephod.md), [फिलिप्पी](../names/philippi.md), [शाही](../other/royal.md), [मिलापवाला तम्बू](../kt/tabernacle.md), [मंदिर](../kt/temple.md) ## बाइबल सन्दर्भ: ## * [2 इतिहास 02:13-14](rc://en/tn/help/2ch/02/13) * [दानिय्येल 05:7](rc://en/tn/help/dan/05/07) * [दानिय्येल 05:29-31](rc://en/tn/help/dan/05/29) * [नीतिवचन 31:22-23](rc://en/tn/help/pro/31/22) ## शब्द तथ्य: ## * Strong's: H710, H711, H713, H8438, H8504, G4209, G4210, G4211