# पर्व, पर्वों, भोज ## परिभाषा: “पर्व” शब्द का अर्थ अति सामान्य है, जिसका सन्दर्भ ऐसे कार्यक्रम से है जिसमें जनसमूह उत्सव मनाने के उद्देश्य से एक वृहत भोज में सहभागी होता है। बैबले के युग में भोज कई दिन वरन अधिक समय तक चलता था। * पर्व विशेष में भोजन परिस्थिति के अनुकूल विशेष होते थे। * परमेश्वर ने यहूदियों को जिन धार्मिक पर्वों को मनाने की आज्ञा दी थी उनमें अधिकतर सहभागिता भोज होते थे। यही कारण है कि उत्सवों को पर्व कहा गया था। * बाइबल के युग में राजा और अन्य धनवान, प्रतिष्ठित जन अपने परिवार या मित्रों का अतिथि सत्कार करने के लिए अधिकतर भोज का आयोजन करते रहते थे। * ऊडा़ऊ पुत्र की कहानी में पिता ने पुत्र के लौट आने के उपलक्ष में विशेष भोज का आयोजन किया था। * “पर्व मनाना” का अनुवाद हो सकता है, “बहुत अधिक खाना” या “बहुत खाकर उत्सव मनाना” या “विशेष व्यापक भोजन करना।"” * प्रकरण के अनुसार “पर्व” का अनुवाद हो सकता है, “विशाल भोज के साथ उत्सव मनाना” या “नाना विविध व्यंजनों का भोजन करना” या “उत्सव का भोज।” (यह भी देखें: [पर्व](../other/festival.md)) ## बाइबल सन्दर्भ: * [2 पतरस 02:12-14](rc://hi/tn/help/2pe/02/12) * [उत्पत्ति 26:30](rc://hi/tn/help/gen/26/30) * [उत्पत्ति 29:22](rc://hi/tn/help/gen/29/22) * [उत्पत्ति 40:20](rc://hi/tn/help/gen/40/20) * [यहूदा 01:12-13](rc://hi/tn/help/jud/01/12) * [लूका 02:43](rc://hi/tn/help/luk/02/43) * [लूका 14:7-9](rc://hi/tn/help/luk/14/07) * [मत्ती 22:01](rc://hi/tn/help/mat/22/01) ## शब्द तथ्य: * स्ट्रोंग्स: H398, H2077, H2282, H3899, H3900, H4150, H4797, H4960, H7646, H8057, H8354, G26, G1062, G1173, G1859, G2165, G4910