# पण्डुकी, कबूतर ## परिभाषा: पण्डुकी और कबूतर दो छोटे भूरे रंग के पक्षी हैं जो एक से दिखते हैं। पण्डुकी रंग में हल्की होती है, लगभग सफेद। * कुछ भाषाओं में इन दोनों पक्षियों के नाम अलग-अलग हैं और कुछ भाषाएं दोनों पक्षियों के लिए एक ही नाम काम में लेते हैं। * पण्डुकी और कबूतर दोनों परमेश्वर के लिए बलि चढ़ाने के काम में आते थे, विशेष करके उन मनुष्यों द्वारा जो बड़ा पशु खरीदने की क्षमता नहीं रखते थे। * जब जल प्रलय का पानी घट रहा था तब पण्डुकी जैतून का पत्ता लेकर नूह के पास लौट आई थी। * पण्डुकी कभी-कभी पवित्रता, निर्दोषिता और शान्ति का प्रतीक भी है। * यदि अनुवाद की भाषा में पण्डुकी और कबूतर नहीं हैं तो इसका अनुवाद किया जा सकता है, “एक छोटा भूरा पक्षी जो पण्डुकी कहलाता है” या “एक छोटा भूरे रंग का पक्षी जो (किसी स्थानीय पक्षी का नाम) के समान दिखता है।” * यदि पण्डुकी और कबूतर दोनों का उल्लेख एक ही पद में है तो उचित होगा कि यथासंभव दो अलग-अलग शब्दों का उपयोग किया जाए। (यह भी देखें: [अपरिचित शब्दों का अनुवाद कैसे करे](rc://hi/ta/man/translate/translate-unknown)) (यह भी देखें: [जैतून](../other/olive.md), [निर्दोष](../kt/innocent.md), [शुद्ध करना](../kt/purify.md)) ## बाइबल सन्दर्भ: * [उत्पत्ति 8:9](rc://hi/tn/help/gen/08/09) * [लूका 2:22-24](rc://hi/tn/help/luk/02/22) * [मरकुस 1:10](rc://hi/tn/help/mrk/01/10) * [मत्ती 3:16](rc://hi/tn/help/mat/03/16) * [मत्ती 21:12-14](rc://hi/tn/help/mat/21/12) ## शब्द तथ्य: * स्ट्रोंग्स: H1469, H1686, H3123, H8449, G40580