# सामरिया, सामरी # ## तथ्य: ## सामरिया उत्तरी राज्य इस्राएल में एक नगर और उसके आसपास के क्षेत्रों का नाम था। यह स्थान पश्चिम में शारोन के मैदान और पूर्व में यरदन नदी के मध्य था। * पुराने नियम के युग में, सामरिया उत्तरी राज्य इस्राएल की राजधानी थी। उत्तरकाल में इसके आसपास का क्षेत्र भी सामरिया कहलाने लगा था। * जब अश्शूरों ने उत्तरी राज्य इस्राएल को जीत लिया था और अधिकांश इस्राएलियों को वहां से बलपूर्वक ले जाकर अश्शूर देश के विभिन्न नगरों में बसा दिया था। * अश्शूर अनेक परदेशियों को वहां इस्राएलियों के स्थान में बसा कर चले गए थे। * जो इस्राएली वहां रह गए थे उन्होंने उन परदेशियों से विवाह कर लिया था और इस प्रकार उनके वंशज सामरी कहलाए। * यहूदी सामरियों से घृणा करते थे क्योंकि वे आधे यहूदी थे और क्योंकि उनके पूर्वज मूर्ति-पूजक थे। * नये नियम के युग, सामरिया क्षेत्र उत्तर में गलील क्षेत्र ओर दक्षिण में यहूदिया की सीमाओं से घिरा हुआ था। (यह भी देखें: [अश्शूर](../names/assyria.md), [गलील](../names/galilee.md), [यहूदिया](../names/judea.md), [शारोन](../names/sharon.md), [इस्राएल का राज्य](../names/kingdomofisrael.md)) ## बाइबल के सन्दर्भ: ## * [प्रे.का. 08:1-3](rc://en/tn/help/act/08/01) * [प्रे.का. 08:4-5](rc://en/tn/help/act/08/04) * [यूह. 04:4-5](rc://en/tn/help/jhn/04/04) * [लूका 09:51-53](rc://en/tn/help/luk/09/51) * [लूका 10:33-35](rc://en/tn/help/luk/10/33) ## बाइबल कहानियों से उदाहरण: ## * __[20:04](rc://en/tn/help/obs/20/04)__तब अश्शूरियों ने अन्यजातियों को उस भूमि पर रहने को कहा जहाँ पर इस्राएली राज्य था| अन्यजातियों ने उस विनष्ट शहर का पुनर्निर्माण किया, और वहाँ शेष बचे इस्राएलियों से विवाह किया| इस्राएलियों के वह वंशज जिन्होंने अन्यजातियों से विवाह किया वह __सामारी__ कहलाए| * __[27:08](rc://en/tn/help/obs/27/08)__"अगला मनुष्य जो वहाँ से जा रहा था वह एक __सामरी__ था| (__सामरी__ यहूदियों के वंश के थे, जिन्होंने अन्य राष्ट्र के लोगों से विवाह करा था | __सामरी__ और यहूदियों को एक दूसरे से नफरत थी।)" * __[27:09](rc://en/tn/help/obs/27/09)__"__सामरी__ व्यक्ति ने उस घायल व्यक्ति को अपने गधे पर लाध लिया और उसे सड़क के पार एक सराय में ले गया जहाँ उसकी देख-भाल की|" * __[45:07](rc://en/tn/help/obs/45/07)__ वह (फिलिप्पुस)__सामरिया__ नगर में गया और वहा लोगों को यीशु के बारे में बताया और बहुत से लोगों बचाए गए| ## शब्द तथ्य:## * स्ट्रांग नंबर: H8111, H8115, H8118, G4540, G4541, G4542