# बारहों, ग्यारहों # ## परिभाषा: ## “बारहों” का संदर्भ उन पुरुषों से है जिन्हें यीशु ने चुना कि उसके घनिष्ठतम शिष्य या प्रेरित हों। यहूदा की आत्महत्या के बाद, वे “ग्यारहों” कहलाते थे। * यीशु के अनेक अन्य शिष्य थे परन्तु “बारहों” यह पदनाम उन्हें इसलिए दिया गया था क्योंकि वह यीशु के बहुत करीब थे। * इन बारह शिष्यों के नाम, मत्ती 10, मरकुस 3, तथा लूका 6 में सूचीबद्ध हैं। * यीशु के स्वर्गारोहण के बाद इन ग्यारहों ने मत्तिय्याह को यहूदा के स्थान में चुन लिया था। तब वे फिर से “बारहों” कहलाए। ## अनुवाद के सुझाव: ## * कुछ भाषाओं में संज्ञा शब्द इसमें जोड़ना अधिक स्पष्ट एवं अधिक व्यावहारिक होता है, “बारह शिष्य” या “यीशु के घनिष्ठ बारह शिष्य”। * “ग्यारहों” का अनुवाद हो सकता है, “यीशु के शेष ग्यारह शिष्य”। * कुछ अनुवादों में प्रथम अक्षर बड़ा काम में लेकर दर्शाया जाता है कि यह पदनाम था जैसे “वे बारह” या “वे ग्यारह”। (यह भी देखें: [प्रेरित](../kt/apostle.md), [चेले](../kt/disciple.md)) ## बाइबल सन्दर्भ: ## * [1 कुरिन्थियों 15:5-7](rc://en/tn/help/1co/15/05) * [प्रे.का. 06:2-4](rc://en/tn/help/act/06/02) * [लूका 09:1-2](rc://en/tn/help/luk/09/01) * [लूका 18:31-33](rc://en/tn/help/luk/18/31) * [मरकुस 10:32-34](rc://en/tn/help/mrk/10/32) * [मत्ती. 10:5-7](rc://en/tn/help/mat/10/05) ## शब्द तथ्य:## * स्ट्रांग नंबर: G1427, G1733