# राज्य, राज्यों ## परिभाषा: राज्य अर्थात राजा द्वारा शासित एक प्रजा। इसका संदर्भ एक देश या राजनीतिक क्षेत्र से भी हो सकता है जिस पर एक राजा या शासक का नियंत्रण एवं अधिकार होता है। * राज्य का भौगोलिक क्षेत्र कुछ भी हो सकता है। राजा किसी एक जाती या देश या मात्र एक नगर का शासक हो सकता है। * “राज्य” शब्द का सन्दर्भ आत्मिक प्रशासन या अधिकार से भी हो सकता है जैसे “परमेश्वर का राज्य।" * परमेश्वर समस्त सृष्टि का राजा है परन्तु "परमेश्वर का राज्य" विशेष करके उन लोगों पर उसके राज एवं अधिकार के सन्दर्भ में है जिन्होंने यीशु में विश्वास करके उसके अधिकाराधीन हो जाने का समर्पपण किया है। * बाइबल में शैतान के “राज्य” की भी चर्चा की गई है जिसमें वह पृथ्वी की बहुत सी बातों पर अस्थाई राज कर रहा है। उसका राज्य दुष्टता का है जिसे “अन्धकार” कहा गया है ## अनुवाद के सुझाव: * राजा के भौगोलिक क्षेत्र के संदर्भ में “राज्य” का अनुवाद "देश (एक राजा द्वारा शासित)" या "राजा का क्षेत्र" या "एक राजा द्वारा शासित क्षेत्र" किया जा सकता है। * आत्मिक अभिप्राय में, "राज्य" का अनुवाद "प्रशासन" या "शासन" या "नियंत्रण" या "संचालन" के रूप में किया जा सकता है। * "याजकों के राज्य" का अनुवाद हो सकता है, "आध्यात्मिक पुरोहित जो परमेश्वर द्वारा शासित हैं।" * "ज्योति का राज्य," इस उक्ति का अनुवाद हो सकता है, "परमेश्वर का शासन जो ज्योति की तरह अद्भुत है है" या "जब परमेश्वर, जो ज्योति है, लोगों पर शासन करता है" या "परमेश्वर के राज्य की ज्योति और अच्छाई।" “ज्योति” शब्द को संजोए रखना उचित है क्योंकि यह बाइबल में एक बहुत महत्वपूर्ण शब्द है। * ध्यान दें कि "राज्य" शब्द साम्राज्य से अलग हो, जिसमें एक सम्राट कई देशों पर शासन करता है। (यह भी देखें: [अधिकार](../kt/authority.md), [राजा](../other/king.md), [परमेश्वर का राज्य](../kt/kingdomofgod.md), [इस्राएल का राज्य](../names/kingdomofisrael.md), [यहूदा](../names/judah.md), [यहूदा](../names/kingdomofjudah.md), [याजक](../kt/priest.md)) ## बाइबल सन्दर्भ: * [1 थिस्सलुनीकियों 02:12](rc://hi/tn/help/1th/02/12) * [2 तीमुथियुस 04:17-18](rc://hi/tn/help/2ti/04/17) * [कुलुस्सियों 01:13-14](rc://hi/tn/help/col/01/13) * [यूहन्ना 18:36](rc://hi/tn/help/jhn/18/36) * [मरकुस 03:24](rc://hi/tn/help/mrk/03/24) * [मत्ती 04:7-9](rc://hi/tn/help/mat/04/07) * [मत्ती 13:19](rc://hi/tn/help/mat/13/19) * [मत्ती 16:28](rc://hi/tn/help/mat/16/28) * [प्रकाशितवाक्य 01:09](rc://hi/tn/help/rev/01/09) ## बाइबल कहानियों से उदाहरण: * __[13:02](rc://hi/tn/help/obs/13/02)__ परमेश्वर ने मूसा से कहा कि वह इस्राएलियों से कहे ,“इसलिए लिये अब यदि तुम निश्चय मेरी मानोगे, और मेरी वाचा का पालन करोगे, तो सब लोगों में से तुम ही मेरा निज धन ठहरोगे, समस्त पृथ्वी तो मेरी है, और तुम मेरी दृष्टी में याजकों का __राज्य__ और पवित्र जाति ठहरोगे।” * __[18:04](rc://hi/tn/help/obs/18/04)__ तब परमेश्वर ने सुलैमान पर क्रोध किया, और उसकी अधार्मिकता के कारण उसे दंड दिया, और वाचा बाँधी कि सुलैमान की मृत्यु के बाद वह इस्राएल के __ राज्य__ को दो भागों में विभाजित कर देंगा। * __[18:07](rc://hi/tn/help/obs/18/07)__ दस इस्राएली गोत्र रहूबियाम के विरुद्ध हो गए। केवल दो गोत्र उसके प्रति निष्ठावान रहे। यह दो गोत्र यहूदा का __राज्य__ बन गए। * __[18:08](rc://hi/tn/help/obs/18/08)__ अन्य दस इस्राएली गोत्र जो रहूबियाम के विरुद्ध में थे, उन्होंने अपने लिए यारोबाम नामक एक राजा को नियुक्त किया। उसने देश के उत्तरी भाग में अपने __राज्य__ की स्थापना की और उसे इस्राएल का __राज्य__ कहा गया। * __[21:08](rc://hi/tn/help/obs/21/08)__ राजा वह होता है जो __राज्य__ पर शासन करता है और लोगों का न्याय करता है। ## शब्द तथ्य: * स्ट्रोंग्स: H4410, H4437, H4438, H4467, H4468, H4474, H4475, G932