# प्रार्थना कर, प्रार्थना, प्रार्थनाओं, प्रार्थना की # ## परिभाषा: ## “प्रार्थना कर” और “प्रार्थना” का अर्थ है परमेश्वर से बातें करना। यह शब्द मनुष्यों द्वारा किसी झूठे देवता से बातें करने के लिए भी काम में आता है। * मनुष्य चुप रहकर विचारों में भी परमेश्वर से प्रार्थना करता है या उच्चारित वचनों द्वारा भी प्रार्थना करता है, परमेश्वर से अपनी वाणी में बात करता है। कभी-कभी प्रार्थना लिखित होती है जैसे दाऊद के भजनों में उसकी प्रार्थनायें लिखित हैं। * प्रार्थना में परमेश्वर से दया, समस्या में सहायता, या निर्णय लेने में बुद्धि का निवेदन भी होता है। * मनुष्य अधिकतर राशियों की चंगाई या अन्य रूपों में परमेश्वर की सहायता के लिए प्रार्थना करते हैं। * मनुष्य प्रार्थना में परमेश्वर को धन्यवाद देता है उसका गुणगान करता है। * प्रार्थना में परमेश्वर के समक्ष अपने पापों को स्वीकार करना और क्षमा मांगना होता है। * परमेश्वर से बातें करने को उसके साथ संपर्क बनाना भी कहते हैं। जब हमारी आत्मा उसकी आत्मा से संपर्क करती है, हमारी भावनाओं को व्यक्त करना और उसकी उपस्थिति का आनंद लेना। * इस शब्द का अनुवाद “परमेश्वर से बात करना” या “परमेश्वर से संपर्क साधना” हो सकता है। इस शब्द का अनुवाद अनुच्चारित प्रार्थना के शब्द होना है। (यह भी देखें: [झूठे देवता](../kt/falsegod.md), [क्षमा](../kt/forgive.md), [स्तुति](../other/praise.md)) ## बाइबल सन्दर्भ: ## * [1 थिस्सलुनीकियों 03:8-10](rc://en/tn/help/1th/03/08) * [प्रे.का. 08:24](rc://en/tn/help/act/08/24) * [प्रे.का. 14:23-26](rc://en/tn/help/act/14/23) * [कुलुस्सियों 04:2-4](rc://en/tn/help/col/04/02) * [यूहन्ना 17:9-11](rc://en/tn/help/jhn/17/09) * [लूका 11:1](rc://en/tn/help/luk/11/01) * [मत्ती 05:43-45](rc://en/tn/help/mat/05/43) * [मत्ती 14:22-24](rc://en/tn/help/mat/14/22) ## बाइबल कहानियों से उदाहरण: ## * **[06:05](rc://en/tn/help/obs/06/05)** इसहाक ने परमेश्वर से **प्रार्थना की**, और परमेश्वर ने उसकी विनती सुनी इस प्रकार रिबका जुड़वाँ पुत्रों के साथ गर्भवती हुई | * **[13:12](rc://en/tn/help/obs/13/12)** मूसा ने परमेश्वर से **प्रार्थना की** और परमेश्वर ने उसकी **प्रार्थना** को ग्रहण किया, और उन्हें नष्ट नहीं किया | * **[19:08](rc://en/tn/help/obs/19/08)** तब बाल के भविष्यवक्ता यह कहकर बाल से **प्रार्थना करते** रहे, “हे बाल, हमारी सुन |” * **[21:07](rc://en/tn/help/obs/21/07)** पुरोहित परमेश्वर से लोगों के लिए **प्रार्थना** भी करते थे | * **[38:11](rc://en/tn/help/obs/38/11)** यीशु ने अपने चेलों से कहा कि **प्रार्थना** करते रहो कि परीक्षा में न पड़ो | * **[43:13](rc://en/tn/help/obs/43/13)** चेले लगातार प्रेरितों से शिक्षा पाने, और संगति रखने, और रोटी तोड़ने, और **प्रार्थना करने** में लौलीन रहे | * **[49:18](rc://en/tn/help/obs/49/18)** परमेश्वर कहता है कि हम **प्रार्थना करें**, उसका वचन पढ़ें, अन्य मसीही लोगों के साथ उसकी आराधना करें, और जो उसने हमारे लिए किया है वह दूसरों को बताएँ। ## शब्द तथ्य: ## * Strong's: H559, H577, H1156, H2470, H3863, H3908, H4994, H6279, H5315, H5375, H6293, H6419, H6739, H6963, H7121, H7592, H7878, H7879, H7881, H8034, H8605, G154, G1162, G1189, G1783, G2065, G2171, G2172, G3870, G4335, G4336