# नाम ## परिभाषा: "नाम" शब्द उस शब्द को संदर्भित करता है जिसके द्वारा किसी विशिष्ट व्यक्ति या चीज को बुलाया जाता है। हालाँकि, बाइबल में "नाम" शब्द का उपयोग कई अलग-अलग तरीकों से किया जाता है। * कुछ संदर्भों में “नाम” मनुष्य की प्रतिष्ठा का संदर्भ देता है जैसा कि "हम अपने लिए एक नाम बनाते हैं।" * “नाम” शब्द किसी स्मृति का संदर्भ भी देता है। उदाहरणार्थ “मूर्तियों का नाम मिटा दो”, अर्थात मूर्तियों को ऐसे नष्ट कर दो कि उनकी स्मृति ही न रहे या उनकी पूजा न की जाए। * “परमेश्वर के नाम में” बोलना अर्थात उसके सामर्थ्य और अधिकार में या उसके प्रतिनिधि होकर बोलना। * किसी का “नाम” संपूर्ण मनुष्य का संदर्भ देता है जैसे “आकाश के नीचे कोई और नाम नहीं जिससे हम उद्धार पाते हैं।” (देखें: [लक्षणालंकार](rc://en/ta/man/translate/figs-metonymy)) ## अनुवाद के सुझाव: ## * “इसका अच्छा नाम” इस वाक्य का अनुवाद हो सकता है, “उसकी अच्छी प्रतिष्ठा।” * “के नाम में” कुछ करना, इसका अनुवाद हो सकता है, के अधिकार में” या “की अनुमति से” या “प्रतिनिधित्व में” काम करना। * “ऐसा करना कि मनुष्य हमारे बारे में जाने” या “मनुष्यों को सोचने पर विवश करना कि हम महत्वपूर्ण हैं।” * यह अभिव्यक्ति हैः "उसका नाम पुकारना" का अनुवाद हो सकता है "उसे नाम देना" या "उसे पुकारना"। * "जो लोग आपके नाम से प्रेम रखते हैं" का अनुवाद "जो आपसे प्यार करते है" के रूप में किया जा सकता है। * "मूर्तियों के नामों को काट" का अनुवाद "मूर्तियों से छुटकारा पाना ताकि वे याद भी न आये" या "लोगों को झूठे देवताओं की पूजा करना बंद करने का कारण" या "सभी मूर्तियों को पूरी तरह से नष्ट कर दें ताकि लोग अब उनके बारे में न सोचे" के रूप में किया जा सकता है। (यह भी देखें: [बुलाहट](../kt/call.md)) ## बाइबल सन्दर्भ: ## * [1 यूहन्ना 02:12-14](rc://en/tn/help/1jn/02/12) * [2 तीमुथियुस 02:19-21](rc://en/tn/help/2ti/02/19) * [प्रे.का. 04:5-7](rc://en/tn/help/act/04/05) * [प्रे.का. 04:11-12](rc://en/tn/help/act/04/11) * [प्रे.का. 09:26-27](rc://en/tn/help/act/09/26) * [उत्पत्ति 12:1-3](rc://en/tn/help/gen/12/01) * [उत्पत्ति 35:9-10](rc://en/tn/help/gen/35/09) * [मत्ती 18:4-6](rc://en/tn/help/mat/18/04) ## शब्द तथ्य: ## * Strong's: H5344, H7121, H7761, H8034, H8036, G2564, G3686, G3687, G5122