# दुष्टात्मा, दुष्ट आत्मा, अशुद्ध आत्मा # ## परिभाषा: ## ये सब शब्द दुष्टात्माओं के संदर्भ में हैं जो परमेश्वर विरोधी आत्माएं हैं। * परमेश्वर ने स्वर्गदूतों को अपनी सेवा हेतु सृजा था। शैतान ने जब परमेश्वर से विरोध किया तब कुछ स्वर्गदूतों ने उसके साथ विद्रोह किया और वे स्वर्ग से बाहर गिरा दिए गए। माना जाता है कि दुष्टात्माएं ये “पतित स्वर्गदूत” हैं। * इन दुष्टात्माओं को कभी-कभी “अशुद्ध आत्माएं” भी कहा गया है। “अशुद्ध” अर्थात “अपवित्र” या “दुष्ट” या “अशुद्ध” * शैतान की सेवा में होने के कारण वे बुरा काम करती हैं। कभी-कभी वे मनुष्य में प्रवेश करके उसे वश में कर लेती हैं। * वे मनुष्य से अधिक सामर्थी होती हैं परन्तु परमेश्वर से अधिक नहीं। ## अनुवाद के सुझाव: ## * दुष्टात्मा का अनुवाद हो सकता है “बुरी आत्मा” * “अशुद्ध आत्मा” का अनुवाद हो सकता है, “मलीन आत्मा” या “भ्रष्ट आत्मा” या “बुरी आत्मा” * सुनिश्चित करें कि इनमें से कोई भी शब्द इस शब्द के समानार्थक न हो जो शैतान के लिए काम में लिया जाए। * ध्यान दे कि “दुष्टात्मा” स्थानीय या राष्ट्रीय भाषा में कैसा होगा। (देखें: [अपरिचित शब्दों का अनुवाद कैसे करे](rc://en/ta/man/translate/translate-unknown)) (यह भी देखें: [दुष्टात्माग्रस्त](../kt/demonpossessed.md), [शैतान](../kt/satan.md), [मूरत](../other/idol.md), [झूठे देवता](../kt/falsegod.md), [स्वर्गदूत](../kt/angel.md), [दुष्ट](../kt/evil.md), [अशुद्ध](../kt/unclean.md)) ## बाइबल सन्दर्भ: ## * [याकूब 02:18-20](rc://en/tn/help/jas/02/18) * [याकूब 03:15-18](rc://en/tn/help/jas/03/15) * [लूका 04:35-37](rc://en/tn/help/luk/04/35) * [मरकुस 03:20-22](rc://en/tn/help/mrk/03/20) * [मत्ती. 04:23-25](rc://en/tn/help/mat/04/23) ## बाइबल कहानियों से उदाहरण: ## * __[26:09](rc://en/tn/help/obs/26/09)__ बहुत से लोग जिनमें __दुष्ट-आत्मा__ थी, उन्हें यीशु के पास लाया गया। यीशु की आज्ञा पर अक्सर दुष्ट-आत्माएँ यह चिल्लाते हुए बाहर निकलती थी कि, “तुम परमेश्वर के पुत्र हों!” * __[32:08](rc://en/tn/help/obs/32/08)__ __दुष्टात्मा__ उस आदमी में से निकलकर सूअरों के अन्दर गई। * __[47:05](rc://en/tn/help/obs/47/05)__ अत: एक दिन जब वह दासी चिल्लाने लगी, पौलुस ने मुड़कर उस __आत्मा__ से जो उसमे थी कहा, “मैं तुझे यीशु मसीह के नाम से आज्ञा देता हूँ कि उसमें से निकल जा। उसी घड़ी वह __दुष्ट आत्मा__ उसमें से निकल गई। * __[49:02](rc://en/tn/help/obs/49/02)__ वह पानी पर चला, तूफान को शांत किया, बहुत से बीमारों को चंगा किया, __दुष्टात्माओं__ को निकाला, मुर्दों को जीवित किया, और पांच रोटी और दो छोटी मछलियों को इतने भोजन में बदल दिया कि वह 5,000 लोगों के लिए काफी हो। ## शब्द तथ्य: ## * Strong's: H2932, H7307, H7451, H7700, G169, G1139, G1140, G1141, G1142, G4190, G4151, G4152, G4189