# खतना करना, खतना किया, खतना # ## परिभाषा: ## खतना करने का अर्थ है पुरूष या बालक की लिंगमुंडच्छद काट देना। इसी के संबन्ध खतना का अनुष्ठान किया जाता था। * परमेश्वर ने अब्राहम को आज्ञा दी थी कि उनके साथ बांधी परमेश्वर की वाचा के चिन्ह स्वरूप वह अपने परिवार और सेवकों का खतना करे। * परमेश्वर ने अब्राहम के वंशजों को भी यही आज्ञा दी थी कि वे अपने घरों में जन्मे हर एक लड़के के जन्म होने पर ऐसा करना जारी रखें। * “हृदय का खतना” अर्थात मनुष्य में से पाप का “उन्मूलन” या पाप से मन फिराना। * आत्मिक रूप में, “खतना” उन लोगों को संदर्भित करता है जिन्हें परमेश्वर ने यीशु के लहू से पाप से शुद्ध किया और जो उसके लोग हैं। * ”खतनारहित” का अर्थ है जिनका शारीरिक खतना नहीं हुआ है। इसका प्रतीकात्मक संदर्भ उन लोगों से भी है जिनका आत्मिक खतना नहीं हुआ है अर्थात जिनका संबन्ध परमेश्वर से नहीं है। ## अनुवाद के सुझाव: ## * यदि लक्षित भाषा में पुरुषों का खतना किया जाता है तो यहां इसी शब्द का उपयोग किया जाए। * इस शब्द के अन्य अनुवाद हो सकते हैं, “चारों ओर से काटना”, “गोलाई में काटना” या “अग्र त्वचा काटना”। * जिन संस्कृतियों में खतना नहीं जाना जाता है वहां पाद टिप्पणी या शब्दावली में इसकी व्याख्या करना आवश्यक है। * सुनिश्चित करें कि इसका अनुवाद स्त्रियों के संदर्भ में न हो। आवश्यक है कि इसका अनुवाद एक ऐसे शब्द के साथ किया जाए जिससे पुरूषों का संदर्भ व्यक्त हो। (यह भी देखें: [अपरिचित शब्दों का अनुवाद कैसे करे](rc://en/ta/man/translate/translate-unknown)) (यह भी देखें: [अ](../kt/uncircumcised.md)ब्राहम, [वाचा](../kt/covenant.md)) ## बाइबल सन्दर्भ: ## * [उत्पत्ति](rc://en/tn/help/gen/17/09) [17:11](rc://en/tn/help/gen/17/11) * [उत्पत्ति](rc://en/tn/help/gen/17/09) [17:14](rc://en/tn/help/gen/17/14) * [निर्गमन](rc://en/tn/help/exo/12/47) [12:48](rc://en/tn/help/exo/12/48) * [लैव्यव्यवस्था 26:41](rc://en/tn/help/lev/26/41) * [यहोशू](rc://en/tn/help/jos/05/02) [05:03](rc://en/tn/help/jos/05/03) * [न्यायियों 15:18](rc://en/tn/help/jdg/15/18) * [2 शमूएल 01:20](rc://en/tn/help/2sa/01/20) * [यिर्मयाह 09:26](rc://en/tn/help/jer/09/26) * [यहेजकेल 32:25](rc://en/tn/help/ezk/32/25) * [प्रे.का.](rc://en/tn/help/act/10/44) [10:44-45](rc://en/tn/help/act/10/44) * [प्रे.का.](rc://en/tn/help/act/10/44) [11:03](rc://en/tn/help/act/11/03) * [प्रे.का.](rc://en/tn/help/act/10/44) [15:01](rc://en/tn/help/act/15/01) * [प्रे.का.](rc://en/tn/help/act/10/44) [11:03](rc://en/tn/help/act/11/03) * [रोमियों 02:27](rc://en/tn/help/rom/02/27) * [गलातियों 05:03](rc://en/tn/help/gal/05/03) * [इफिसियों 02:11](rc://en/tn/help/eph/02/11) * [फिलिपियों 03:03](rc://en/tn/help/php/03/03) * [कुलुसियों 02:11](rc://en/tn/help/col/02/11) * [कुलुसियों 02:13](rc://en/tn/help/col/02/13) ## बाइबल कहानियों के उदाहरण: ## * **[05:03](rc://en/tn/help/obs/05/03)** "आपको अपने परिवार में हर पुरुष का **खतना** करना चाहिए।" * **[05:05](rc://en/tn/help/obs/05/05)** उस दिन अब्राहम ने उसके घर में सभी पुरुषों का **खतना** किया। ## शब्द तथ्य: ## * Strong's: H4135, H4139, H5243, H6188, H6189, H6190, G203, G564, G1986, G4059, G4061