# शान्ति,शान्त, शांतिपूर्ण, शांतिपूर्वक, शंतियोग्य, शांति बनाने वाले # ## परिभाषा: ## “शान्ति” शब्द वह परिस्थिति है जब किसी भी प्रकार का झगड़ा या चिन्ता या भय न हो। “शांतिपूर्ण” मनुष्य नीरवता का अनुभव करता है और उसे सुरक्षा का विश्वास होता है। * पुराने नियम में, "शांति" शब्द का सामान्य अर्थ अक्सर किसी व्यक्ति की समृद्धि, कल्याण या पूर्णता होता है। * “शान्ति” उस समय को भी दर्शाती है जब जातियां और देश आपस में युद्ध नहीं करते हैं। इन लोगों के “शांतिपूर्ण संबन्ध” कहलाते हैं। * किसी मनुष्य का समुदाय के साथ “शान्ति स्थापित” का करने का अर्थ है युद्ध रोकने का प्रयास करना। * “शान्ति बनाने वाला” वह मनुष्य है जो मनुष्यों को परस्पर शान्ति में रहने के लिए काम करता है या प्रभावित करनेवाली बातें करता है। * मनुष्यों के साथ “शान्ति बनाए रखने” का अर्थ है उन लोगों के खिलाफ नहीं लड़ने की स्थिति में होना। * परमेश्वर और मनुष्यों में अच्छे एवं उचित संबन्ध तब उत्पन्न होते हैं जब परमेश्वर मनुष्यों के पापों से बचा लेता है। इसे "परमेश्वर के साथ मेल" कहते हैं। * “अनुग्रह और शान्ति” का अभिवादन प्रेरित अपने पत्रों में विश्वासियों को आशीर्वाद स्वरूप लिखते थे। * “शान्ति” शब्द का संदर्भ मनुष्यों के साथ या परमेश्वर के साथ उचित संबन्ध में रहने से भी है। ## बाइबल संदर्भ: ## * [1 थिस्सलुनीकियों 05:1-3](rc://hi/tn/help/1th/05/01) * [प्रेरि. 07:26](rc://hi/tn/help/act/07/26) * [कुलुस्सियों 01:18-20](rc://hi/tn/help/col/01/18) * [कुलुस्सियों 03:15](rc://hi/tn/help/col/03/15) * [गलातियों 05:23](rc://hi/tn/help/gal/05/23) * [लूका 07:50](rc://hi/tn/help/luk/07/50) * [लूका 12:51](rc://hi/tn/help/luk/12/51) * [मरकुस 04:39](rc://hi/tn/help/mrk/04/39) * [मत्ती 05:9](rc://hi/tn/help/mat/05/09) * [मत्ती 10:13](rc://hi/tn/help/mat/10/13) ## बाइबल कहानियों से उदाहरण: ## * __[15:06](rc://hi/tn/help/obs/15/06)__ परमेश्वर ने इस्राएलियों को आज्ञा दी थी ,कि वह कनान में लोगों के किसी भी समूह के साथ समझौता __संधि__ स्थापित न करे, * __[15:12](rc://hi/tn/help/obs/15/12)__तब परमेश्वर ने इस्राएलियों को सारी सीमा के साथ __शांति__ प्रदान की। * __[16:03](rc://hi/tn/help/obs/16/03)__तब परमेश्वर ने एक उद्धारकर्ता प्रदान किया, जिन्होंने उन्हें अपने शत्रुओं से बचाया और देश में __शांति__ लाई। * __[21:13](rc://hi/tn/help/obs/21/13)__ वह अन्य लोगों के पापों के कारण मारा जाएगा। उसके दण्डित होने से परमेश्वर और लोगों के बीच में __शान्ति__ स्थापित होगी। * __[48:14](rc://hi/tn/help/obs/48/14)__ दाऊद इस्राएल का राजा था, लेकिन यीशु पूरे ब्रह्मांड का राजा है! वह फिर से आएगा, और अपने राज्य पर न्याय और __शांति__ के साथ हमेशा राज्य करेगा। * __[50:17](rc://hi/tn/help/obs/50/17)__ यीशु अपने राज्य पर __शान्ति__ व न्याय के साथ शासन करेगा, और वह हमेशा अपने लोगों के साथ रहेगा। ## शब्द तथ्य: ## * स्ट्रांग'स: H5117, H7961, H7962, H7965, H7999, H8001, H8002, H8003, H8252, G269, G1514, G1515, G1516, G1517, G1518, G2272