# पर्व ## परिभाषा: सामान्यतः किसी जन समुदाय द्वारा उत्सव मनाने को पर्व कहते हैं। * पुराने नियम में “पर्व” का मूल अर्थ था “नियुक्त समय” * इस्राएल के पर्व परमेश्वर द्वारा नियुक्त समय एवं ऋतुएं थे जिसके पालन की आज्ञा परमेश्वर ने उन्हें दी थी। * कुछ अंग्रेजी अनुवादों में "पर्व" के स्थान में भोज शब्द का उपयोग किया गया है क्योंकि पर्वों में विशाल भोज का आयोजन किया जाता था। * इस्राएल के अनेक मुख्य पर्व थे जिन्हें वे प्रति वर्ष मनाया करते थे: * फसह * अखमीरी रोटी का पर्व * पहले फल * सप्ताहों का पर्व (पिन्तेकुस्त) * तुरहियों का पर्व * प्रायश्चित का दिन * झोपड़ियों का पर्व * इन पर्वों का उद्देश्य था परमेश्वर को धन्यवाद देना और उसकी प्रजा के उद्धार, सुरक्षा और प्रावधानों के निमित्त उसके आश्चर्यकर्मों को स्मरण करना। (यह भी देखें: [उत्सव](../other/feast.md)) ## बाइबल सन्दर्भ: * [1 इतिहास 23:31](rc://hi/tn/help/1ch/23/31) * [2 इतिहास 8:13](rc://hi/tn/help/2ch/08/13) * [निर्गमन 5:1](rc://hi/tn/help/exo/05/01) * [यूहन्ना 4:45](rc://hi/tn/help/jhn/04/45) * [लूका 22:1](rc://hi/tn/help/luk/22/01) ## शब्द तथ्य: * स्ट्रोंग्स: H1974, H2166, H2282, H2287, H6213, H4150, G14560, G18580, G18590