# निडर, साहस, साहसी ## परिभाषा: इन शब्दों का संदर्भ कठिन एवं जोखिम भरी स्थिति में सत्य बोलने और उचित काम करने में साहस और आत्मविश्वास से है। * “निडर” मनुष्य उचित एवं अच्छी बात कहने तथा दुर्व्यवहार सहनेवालों को बचाने में निर्भीक रहता है। इसका अनुवाद “साहसी” या “निर्भीक” भी हो सकता है। * नये नियम में प्रेरित सार्वजनिक स्थानों में यीशु की चर्चा करने में निडर थे चाहे उन पर बन्दीगृह में डालने या हत्या का संकट मंडराता था। इसका अनुवाद, “आत्मविश्वास के साथ” या “प्रबल साहस के साथ” या “साहसपूर्वक” हो सकता है। * इन आरंभिक शिष्यों द्वारा मसीह की क्रूस पर मृत्यु के द्वारा उद्धार का शुभ सन्देश सुनाने में “निडर” रहने का परिणाम यह हुआ कि यीशु का शुभ सन्देश इस्राएल और आसपास के देशों में और अन्ततः संपूर्ण संसार में फैल गया। “निडर” का अनुवाद, “आत्म बल का साहस” हो सकता है। (यह भी देखें: [आत्मविश्वास](../other/confidence.md), [शुभ सन्देश](../kt/goodnews.md), [छुटकारा दिलाना](../kt/redeem.md)) ## बाइबल सन्दर्भ: * [1 यूहन्ना 2:28](rc://hi/tn/help/1jn/02/28) * [1 थिस्सलुनीकियों 2:1-2](rc://hi/tn/help/1th/02/01) * [2 कुरिन्थियों 3:12-13](rc://hi/tn/help/2co/03/12) * [प्रे.का. 4:13](rc://hi/tn/help/act/04/13) ## शब्द तथ्य: * Strong's: H982, H5797, G662, G2292, G3618, G3954, G3955, G5111, G5112