# ऊरिय्याह # ## तथ्य: ## ऊरिय्याह एक धर्मी जन था और दाऊद के उत्तम सैनिकों में से एक था। उसे अक्सर “हित्ती ऊरिय्याह” से संदर्भित किया जाता था। * ऊरिय्याह की पत्नी बहुत सुन्दर थी, उसका नाम बतशेबा था। * दाऊद ने उसके साथ व्यभिचार किया और वह दाऊद से गर्भवती हो गई थी। * दाऊद ने अपना पाप छिपाने के लिए ऊरिय्याह को युद्ध में आगे भेजकर मरवा दिया। फिर दाऊद ने बतशेबा से विवाह किया। * ऊरिय्याह नाम का एक और आदमी एक था जो राजा आहाज के समय याजक था। (अनुवाद के सुझाव [नामों का अनुवाद कैसे करें](rc://en/ta/man/translate/translate-names)) (यह भी देखें: [आहाज](../names/ahaz.md), [बतशेबा](../names/bathsheba.md), [दाऊद](../names/david.md), [हित्ती](../names/hittite.md)) ## बाइबल सन्दर्भ: ## * [1 राजा 15:4-6](rc://en/tn/help/1ki/15/04) * [2 शमूएल 11:2-3](rc://en/tn/help/2sa/11/02) * [2 शमूएल 11:26-27](rc://en/tn/help/2sa/11/26) * [नहेम्याह 03:3-5](rc://en/tn/help/neh/03/03) ## बाइबल कहानियों से उदाहरण: ## * __[17:12](rc://en/tn/help/obs/17/12)__ बतशेबा का पति, जिसका नाम __ऊरिय्याह__ था, वह दाऊद का एक वीर सैनिक था | दाऊद ने __ऊरिय्याह__ को युद्ध से वापस बुला लिया और उससे कहा अपनी पत्नी के पास जा | परन्तु __ऊरिय्याह__ अपने घर वापस न गया क्योंकि बाकी सैनिक युद्ध लड़ रहे थे | तब दाऊद ने __ऊरिय्याह__ को वापस युद्ध में भेज दिया और योआब से कहा ‘सब से घोर युद्ध के सामने ऊरिय्याह को रखना, तब उसे छोड़कर लौट आओ, कि वह घायल होकर मर जाए | * __[17:13](rc://en/tn/help/obs/17/13)__ __ऊरिय्याह__ के मरने के बाद, दाऊद ने बतशेबा से विवाह कर लिया। ## शब्द तथ्य: ## * Strong's: H223, G3774