# शाऊल (पुराना नियम) # ## तथ्य: ## शाऊल एक इस्राएली था जिसे परमेश्वर ने चुनकर इस्राएल का प्रथम राजा बनाया था। * शाऊल लम्बा, सुन्दर और शक्तिशाली योद्धा था। वह उस प्रकार का व्यक्ति था जिसे इस्राएली अपना राजा बनाना चाहते थे। * हालाँकि शाऊल ने पहले परमेश्वर की सेवा की, बाद में वह घमंडी हो गया और उसने परमेश्वर की आज्ञा नहीं मानी। परिणामस्वरूप, परमेश्वर ने दाऊद को राजा के रूप में शाऊल की जगह लेने के लिए नियुक्त किया और शाऊल को युद्ध में मारे जाने की अनुमति दी। * नए नियम में, शाऊल नाम का एक यहूदी था जिसे पौलुस के नाम से भी जाना जाता था और जो यीशु मसीह का प्रेरित बन गया। (अनुवाद के सुझाव: [नामों का अनुवाद कैसे करें](rc://en/ta/man/translate/translate-names)) (यह भी देखें: [राजा](../other/king.md)) ## बाइबल के सन्दर्भ: ## * [1 इतिहास 10:1-3](rc://en/tn/help/1ch/10/01) * [1 शमूएल 9:1-2](rc://en/tn/help/1sa/09/01) * [2 शमूएल 1:1-2](rc://en/tn/help/2sa/01/01) * [प्रेरितों के काम 13:22](rc://en/tn/help/act/13/22) * [भजन-संहिता 18:1](rc://en/tn/help/psa/018/001) ## बाइबल कहानियों से उदाहरण: ## * __[17:1](rc://en/tn/help/obs/17/01)__ __शाऊल__ इस्राएल का पहला राजा था। जैसा कि लोग चाहते थे, वह लम्बा और सुन्दर था। __शाऊल__ इस्राएल पर शासन करने के पहले कुछ वर्षों के लिए एक अच्छा राजा था। लेकिन फिर वह एक दुष्ट व्यक्ति बन गया जिसने परमेश्वर की आज्ञा नहीं मानी, इसलिए परमेश्वर ने एक अलग व्यक्ति को चुना जो एक दिन उसके स्थान पर राजा होगा। * __[17:04](rc://en/tn/help/obs/17/04)__ __शाऊल__ दाऊद के प्रति लोगों के प्रेम से जलने लगा। __शाऊल__ ने उसे मारने की कई बार कोशिश की, इसलिए दाऊद __शाऊल__ से छिप गया। * __[17:05](rc://en/tn/help/obs/17/05)__ अंततः __शाऊल__ युद्ध में मारा गया, और दाऊद इस्राएल का राजा बन गया | ## शब्द तथ्य: ## * Strong's: H7586, G4549