# रोम, रोमी ## तथ्यों: नये नियम के युग में रोम नगर रोमी साम्राज्य की राजधानी था। आज वह इटली देश की राजधानी है। * रोम साम्राज्य भूमध्य-सागर के संपूर्ण क्षेत्र, इस्राएल पर भी राज कर रहा था। * “रोमी” शब्द उन सब क्षेत्रों के संदर्भ में है जिन पर रोमी सरकार की सत्ता थी जिनमें रोमी नागरिक और रोमी अधिकारी भी थे। * प्रेरित पौलुस को बन्दी बनाकर रोम ले जाया गया था क्योंकि वह यीशु का शुभ सन्देश सुनाता था। * नए नियम की पुस्तक "रोमियों की पत्री" पौलुस द्वारा रोम के मसीही विश्वासियों को लिखा पत्र है। (यह भी देखें: [शुभ सन्देश](../kt/goodnews.md), [समुद्र](../names/mediterranean.md), [पिलातुस](../names/pilate.md), [पौलुस](../names/paul.md)) ## बाइबल के सन्दर्भ: * [2 तीमुथियुस 1:15-18](rc://hin/tn/help/2ti/01/15) * [प्रे.का. 22:25](rc://hin/tn/help/act/22/25) * [प्रे.का. 28:14](rc://hin/tn/help/act/28/14) * [यूहन्ना 11:48](rc://hin/tn/help/jhn/11/48) ## बाइबल की कहानियों के उदाहरण: * __[23:4](rc://hin/tn/help/obs/23/04)__ जब मरियम के जनने के दिन पूरे हुए, __रोमी__ सरकार ने आज्ञा दी कि सब लोग नाम लिखवाने के लिए अपने अपने नगर को जाए | * __[32:6](rc://hin/tn/help/obs/32/06)__ तब यीशु ने उस दुष्टात्मा से पूछा “तेरा क्या नाम है?” उसने उसे कहा “मेरा नाम सेना है: क्योंकि हम बहुत है |” ("सेना" __रोमी__ सेना में 6000 सैनिकों का दल होता है |) * __[39:9](rc://hin/tn/help/obs/39/09)__ अगली सुबह यहूदी नेताओ ने यीशु को ले जाकर पिलातुस को सौंप दिया जो एक __रोमी__ राज्यपाल था,इस आशा से कि वह मार डाला जाए। * __[39:12](rc://hin/tn/help/obs/39/12)__ __रोमी__ सैनिकों ने यीशु को कोड़े मारे, और राजसी बागा पहनाकर उसके सिर पर काँटों का मुकुट रखा | तब उन्होंने यह कहकर यीशु का मज़ाक उड़ाया,देखो! “यहूदियों का राजा" | ## शब्द तथ्य: * Strong's: G4514, G4516