# यहूदा, यहूदा का राज्य # ## तथ्य: ## यहूदा का गोत्र इस्राएल के बारह गोत्रों में सबसे बड़ा था। यहूदा का राज्य यहूदा और बिन्यामीन के गोत्रों से मिलकर बना था। * राजा सुलैमान की मृत्यु के बाद, इस्राएल देश दो राज्यों में विभाजित हो गया: इस्राएल और यहूदा। यहूदा का राज्य दक्षिणी राज्य था, जो नमक सागर के पश्चिम में स्थित था। * यहूदा राज्य की राजधानी यरूशलेम थी। * यहूदा के आठ राजाओं ने यहोवा की आज्ञा मानी और लोगों को उसकी उपासना करने के लिए प्रेरित किया। यहूदा के अन्य राजा बुरे थे और लोगों को मूर्तियों की पूजा करने के लिए प्रेरित करते थे। * अश्शूर द्वारा इस्राएल (उत्तरी राज्य) को पराजित करने के 120 से अधिक वर्षों के बाद, यहूदा को बेबीलोन के राष्ट्र द्वारा जीत लिया गया था। बाबुलियों ने नगर और मन्दिर को नष्ट कर दिया, और यहूदा के अधिकांश लोगों को बन्दी बनाकर बाबेल ले गए। (यह भी देखें: [यहूदा](../names/judah.md), [खारे ताल](../names/saltsea.md)) ## बाइबल सन्दर्भ: ## * [1 शमूएल 30:26-28](rc://en/tn/help/1sa/30/26) * [2 शमूएल 12:8](rc://en/tn/help/2sa/12/08) * [होशे 5:14](rc://en/tn/help/hos/05/14) * [यिर्मयाह 7:33](rc://en/tn/help/jer/07/33) * [न्यायियों 1:16-17](rc://en/tn/help/jdg/01/16) ## बाइबल कहानियों से उदाहरण: ## * __[18:07](rc://en/tn/help/obs/18/07)__ केवल दो गोत्र उसके (रहूबियाम) के प्रति विश्वासयोग्य बने रहे। ये दो गोत्र __यहूदा का राज्य__ बने। * __[18:10](rc://en/tn/help/obs/18/10)__ __यहूदा__ और इस्राएली __राज्य__ शत्रु बन गए और अक्सर एक दूसरे के विरुद्ध लड़े। * __[18:13](rc://en/tn/help/obs/18/13)__ __यहूदा के राजा__ दाऊद के वंशज के थे। कुछ राजा अच्छे मनुष्य भी थे, जिन्होंने उचित रूप से शासन किया और परमेश्वर की उपासना की। परन्तु बहुत से __यहूदा के__ राजा दुष्ट, विकृत और मूर्तियों की उपासना करने वाले थे। * __[20:01](rc://en/tn/help/obs/20/01)__ इस्राएल के राज्य और __यहूदा के राज्य__ दोनों ने परमेश्वर के विरुद्ध पाप किया। * __[20:05](rc://en/tn/help/obs/20/05)__ __यहूदा के राज्य__ के लोगों ने देखा कि किस प्रकार परमेश्वर ने इस्राएल के राज्य के लोगों को उस पर विश्वास न करने और उसकी आज्ञा न मानने के लिए दण्ड दिया था। लेकिन वे फिर भी मूर्तियों की पूजा करते थे, जिनमें कनानियों के देवता भी शामिल थे। * __[20:06](rc://en/tn/help/obs/20/06)__ अश्शूरियों द्वारा इस्राएल के राज्य को नष्ट करने के लगभग 100 वर्षों के बाद, परमेश्वर ने यहूदा के राज्य पर आक्रमण करने के लिए बेबीलोनियों के राजा नबूकदनेस्सर को भेजा। * __[20:09](rc://en/tn/help/obs/20/09)__ नबूकदनेस्सर और उसकी सेना यहूदा के राज्य के लगभग सभी लोगों को बेबीलोन ले गई, केवल सबसे गरीब लोगों को ही खेतों में रोपने के लिए छोड़ दिया। ## शब्द तथ्य: ## * Strong's: H4438, H3063