# योआश # ## तथ्य: ## योआश नामक अनेक पुरुष बाइबल में हुए हैं। * एक योआश इस्राएल के रक्षक गिदोन का पिता था। * एक और योआश याकूब के सबसे छोटे पुत्र बिन्यामीन का वंशज था। * सर्वाधिक प्रसिद्ध योआश यहूदा का राजा था जिसने सात वर्ष की आयु में राजा का दायित्व संभाला था। वह अहज्याह का पुत्र था, यहूदा का राजा जिसकी हत्या कर दी गई थी। * योआश जब बालक ही था तब उसकी बुआ ने उसे छिपा कर बचा लिया था, जब तक कि वह मुकुट धारण करने योग्य न हो। * योआश एक अच्छा राजा था और आरंभ में परमेश्वर का आज्ञाकारी था। परन्तु उसने मूर्ति-पूजा के ऊंचे स्थान नष्ट नहीं किए थे जिसके परिणाम-स्वरूप इस्राएलियों ने पुनः मूर्ति-पूजा आरंभ कर दी थी। * योआश जब यहूदा पर राज कर रहा था तब कुछ वर्ष इस्राएल पर यहोआश का राज्य था। ये दोनों अलग-अलग राजाओं के नाम है। (अनुवाद के सुझाव [नामों का अनुवाद](rc://en/ta/man/translate/translate-names)) (यह भी देखें: [अहज्याह](../names/ahaziah.md), [वेदी](../kt/altar.md), [बिन्यामीन](../names/benjamin.md), [झूठे देवता](../kt/falsegod.md), [गिदोन](../names/gideon.md), [ऊंचे स्थान](../other/highplaces.md), [मूरत](../other/idol.md)) ## बाइबल सन्दर्भ: ## * [1 इतिहास 03:10-12](rc://en/tn/help/1ch/03/10) * [2 इतिहास 18:25-27](rc://en/tn/help/2ch/18/25) * [2 राजा 11:1-3](rc://en/tn/help/2ki/11/01) * [आमोस 01:1-2](rc://en/tn/help/amo/01/01) * [न्यायियों 06:11-12](rc://en/tn/help/jdg/06/11) ## शब्द तथ्य: ## * Strong's: H3101, H3135