# गोशेन # ## परिभाषा: ## गोशेन मिस्र के उत्तरी भाग में नील नदी के परिवेश में बसा एक उपजाऊ प्रदेश था। जब यूसुफ मिस्र का प्रधान था तब उसका पिता और उसके भाई अपने परिवारों के साथ आकर गोशेन में बस गए थे क्योंकि कनान में अकाल पड़ गया था। * वे और उनके वंशज 400 वर्ष तक गोशेन में शान्तिपूर्वक रहे उसके बाद मिस्र के फ़िरौन ने उन्हें दास बना लिया। * अन्त में परमेश्वर ने मूसा को भेजा कि गोशेन से निकल कर दासत्व से मुक्त होने में इस्राएलियों की सहायता करे। (अनुवाद के सुझाव [नामों का अनुवाद कैसे करें](rc://en/ta/man/translate/translate-names)) (यह भी देखें: [मिस्र](../names/egypt.md), [अकाल](../other/famine.md), [मूसा](../names/moses.md), [नील नदी](../names/nileriver.md)) ## बाइबल सन्दर्भ: ## * [निर्गमन 08:22-24](rc://en/tn/help/exo/08/22) * [उत्पत्ति 45: 9-11](rc://en/tn/help/gen/45/09) * [उत्पत्ति 47:1-2](rc://en/tn/help/gen/47/01) * [उत्पत्ति 50:7-9](rc://en/tn/help/gen/50/07) * [यहोशू 10:40-41](rc://en/tn/help/jos/10/40) ## शब्द तथ्य: ## * Strong's: H1657