# कैसर ## तथ्य: “कैसर” रोमी साम्राज्य के शासकों का पदनाम था। बाइबल में यह नाम तीन रोमी सम्राटों के संदर्भ में आया है। * पहला, कैसर "औगुस्तुस कैसर" था, वह यीशु के जन्म के समय सिंहासन पर था। * लगभग तीस वर्ष पश्चात जब यूहन्ना बपतिस्मा देने वाला प्रचार कर रहा था तब रोमी साम्राज्य का शासक तिबिरियास कैसर था। * जब यीशु ने लोगों से कहा था कि जो कैसर का है वह कैसर को दो और जो परमेश्वर का है वह परमेश्वर को दो तब कैसर तिबिरियास ही सिंहासन पर था। * पौलुस ने कैसर की दोहाई दी थी तब कैसर नीरो सिंहासन पर था। * “कैसर” शब्द का जब पदनाम स्वरूप उपयोग किया गया है तब इसका अनुवाद “सम्राट” या “रोमी शासक” किया जा सकता है। * कैसर औगुस्तुस या कैसर तिबिरियास आदि के उल्लेख में "कैसर" शब्द की वर्तनी राष्टीय भाषा में उसके उच्चारण के निकटतम हो| (अनुवाद के सुझाव [नामों का अनुवाद कैसे करें](rc://hi/ta/man/translate/translate-names)) (यह भी देखें: [राजा](../other/king.md), [पौलुस](../names/paul.md), [रोम](../names/rome.md)) ## बाइबल सन्दर्भ: * [प्रे.का. 25:6](rc://hi/tn/help/act/25/06) * [लूका 2:1](rc://hi/tn/help/luk/02/01) * [लूका 20:23-24](rc://hi/tn/help/luk/20/23) * [लूका 23:2](rc://hi/tn/help/luk/23/02)) * [मरकुस 12:13-15](rc://hi/tn/help/mrk/12/13) * [मत्ती 22:17](rc://hi/tn/help/mat/22/17) * [फिलिप्पियों 4: 22](rc://hi/tn/help/php/04/22) ## शब्द तथ्य: * स्त्रोंग्स: G25410