# अबिय्याह ## तथ्य: अबिय्याह यहूदा का राजा था जिसने 915-913 ई.पू. राज किया था। वह राजा रहूबियाम का पुत्र था। पुराने नियम में अबिय्याह नामक अनेक पुरुष हुए हैं। * शमूएल के पुत्र अबिय्याह और योएल बेर्शेबा में इस्राएलियों के अगुवे थे। अबिय्याह और उसका भाई बेईमान और लालची थे इसलिए प्रजा ने शमूएल से राजा की मांग की। * अबिय्याह राजा दाऊद के समय का एक याजक था। * अबिय्याह यारोबाम राजा के एक पुत्र का नाम भी था। * जरूब्बाबेल के साथ बेबीलोन से यरूशलेम लौटने वालों में अबिय्याह नामक एक महायाजक भी था। (अनुवाद के सुझाव [नामों का अनुवाद](rc://hi/ta/man/translate/translate-names)) ## बाइबल सन्दर्भ: * [1 राजा 15:3](rc://hi/tn/help/1ki/15/03) * [1 शमूएल 8:1-3](rc://hi/tn/help/1sa/08/01) * [2 इतिहास 13:2](rc://hi/tn/help/2ch/13/02) * [2 इतिहास 13:19](rc://hi/tn/help/2ch/13/19) * [लूका 1:5](rc://hi/tn/help/luk/01/05) ## शब्द तथ्य: * स्ट्रोंग्स: H0029, G00070