# यहूदियों का राजा ## परिभाषा: * “यहूदियों का राजा” यीशु मसीह का पदनाम है। * पहली बार बाइबल में यह पदनाम उस समय आया है जब बैतलहम आनेवाले ज्योतिषी “यहूदियों का राजा” होने वाले शिशु को खोज रहे थे। * स्वर्गदूत ने मरियम से कहा था कि उसका पुत्र, राजा दाऊद का वंशज एक राजा होगा जिसका राज्य सदाकालीन होगा। * यीशु के क्रूसीकरण से पूर्व रोमी सैनिकों ने ठट्ठा करके यीशु को “यहूदियों का राजा” कहा था। यह पदनाम एक तख्ती पर लिखकर यीशु के क्रूस पर भी लगाया गया था। * यीशु वास्तव में यहूदियों का राजा और संपूर्ण सृष्टि का राजा है। ## अनुवाद के लिए सुझाव: * “यहूदियों का राजा” का अनुवाद हो सकता है, “यहूदियों पर राजा” या “यहूदियों पर राज करने वाला राजा” या “यहूदियों का परम प्रधान शासक” * देखें कि “का राजा” अन्य स्थानों में किस प्रकार अनुवाद किया गया है। (यह भी देखें: [वंशज](../other/descendant.md), [यहूदी](../kt/jew.md), [यीशु](../kt/jesus.md), [राजा](../other/king.md), [राज्य](../other/kingdom.md), [परमेश्वर का राज्य](../kt/kingdomofgod.md), [ज्योतिषी](../other/wisemen.md)) ## बाइबल सन्दर्भ: * [लूका 23:3](rc://hi/tn/help/luk/23/03) * [लूका 23:38](rc://hi/tn/help/luk/23/38) * [मत्ती 2:2](rc://hi/tn/help/mat/02/02) * [मत्ती 27:11](rc://hi/tn/help/mat/27/11) * [मत्ती 27:35-37](rc://hi/tn/help/mat/27/35) ## बाइबल की कहानियों के उदाहरण: * __[23:9](rc://hi/tn/help/obs/23/09)__ कुछ समय बाद ज्योतिषियों ने पूर्व में एक तारा देखा। इससे उन्होंने जाना कि, __यहूदियों के राजा__का जन हुआ है। * __[39:9](rc://hi/tn/help/obs/39/09)__ पिलातुस ने यीशु से पूछा, “ क्या तू __यहूदियों का राजा__ है?” * __[39:12](rc://hi/tn/help/obs/39/12)__ रोमन सैनिकों ने यीशु को कोड़े मारे, और शाही बागा पहनाकर काँटों का मुकुट उसके सिर पर रखा। तब उन्होंने यह कहकर यीशु का मज़ाक उड़ाया “__यहूदियों का राजा__ देखो”। * __[40:2](rc://hi/tn/help/obs/40/02)__ पिलातुस ने आज्ञा दी कि यीशु के सिर के ऊपर क्रूस पर यह लिख कर लगा दिया जाए कि, “यह __यहूदियों का राजा__ है।” ## शब्द तथ्य: * स्ट्रोंग्स: G09350, G24530