# सर्वदा # ## परिभाषा: ## बाइबल में “सर्वदा” शब्द का अर्थ है, अनन्त समय। कभी-कभी इसका उपयोग प्रतीकात्मक रूप में किया जाता है जिसका अर्थ है, “बहुत लम्बा समय”। * “युगानुयुग” अर्थात सदा अस्तित्वान वस्तु। * “युगानुयुग” इस उक्ति द्वारा अनन्तकाल या अनन्तजीवन व्यक्त किया जाता है। इसमें अनन्त समय का भाव निहित है। * परमेश्वर ने कहा था कि दाऊद का राज्य “सर्वदा” का होगा। इसका अभिप्राय है कि दाऊद का वंशज यीशु राजा होकर सदा राज करता रहेगा। ## अनुवाद के सुझाव: ## * इस शब्द का अनुवाद “सत्त” या “अनन्त” हो सकता है। * "सदा का होगा" इसका अनुवाद हो सकता है: "सदा बना रहेगा" या “कभी समाप्त न होगा” या “सदा बना रहेगा” * प्रभावोत्पादक उक्ति “युगानुयुग”, इसका अनुवाद हो सकता है, “सदा-सदा के लिए” या “कभी अन्त न होनेवाला” या “जो कभी समाप्त नहीं होगा” * दाऊद का राज सदा का होगा, इसका अनुवाद हो सकता है, “दाऊद का वंशज सदा राज करेगा” या “दाउद का वंशज सदा राज करता रहेगा” (यह भी देखें: [दाउद](../names/david.md), [अनन्त](../kt/eternity.md), [राज्य](../other/reign.md)) ## बाइबल सन्दर्भ: ## * [1 राजा 02:32-33](rc://en/tn/help/1ki/02/32) * [2 शमूएल 03:28-30](rc://en/tn/help/2sa/03/28) * [दानिय्येल 07:17-18](rc://en/tn/help/dan/07/17) * [निर्गमन 15:17-18](rc://en/tn/help/exo/15/17) * [इब्रानियों 06:19-20](rc://en/tn/help/heb/06/19) * [इब्रानियों 10:11-14](rc://en/tn/help/heb/10/11) * [अय्यूब 04:20-21](rc://en/tn/help/job/04/20) * [भजन संहिता 021:3-4](rc://en/tn/help/psa/021/003) * [प्रकाशितवाक्य 01:4-6](rc://en/tn/help/rev/01/04) * [प्रकाशितवाक्य 22:3-5](rc://en/tn/help/rev/22/03) ## शब्द तथ्य: ## * Strong's: H3117, H4481, H5705, H5331, H5703, H5769, H5865, H5957, G165, G166, G1336