# वेदी, वेदियों ## परिभाषा वेदी एक पत्थर निर्मित ऊंचा स्थान होता था जिस पर इस्राएली परमेश्वर के लिए पशु या अन्न होम करके बलि चढ़ाते थे। * बाइबल के युग में मिट्टी के गारे से एक छोटा टीला या बड़े-बड़े पत्थरों को एक के ऊपर एक रख स्थिर वेदी बनाई जाती थी। * कुछ विशेष वेदियां लकड़ी के बक्से जैसी बनाई जाती थी जिन पर सोना, पीतल या कांसा चढ़ाया जाता था। * इस्राएल की पड़ोस जातियां भी अपने देवताओं के लिए बलि चढ़ाने हेतु वेदियां बनाती थी। (यह भी देखें: [धूप जलाने की वेदी](../other/altarofincense.md), [झूठे देवता](../kt/falsegod.md), [अन्नबलि](../other/grainoffering.md), [बलि](../other/sacrifice.md)) ## बाइबल सन्दर्भ: * [उत्पत्ति 8:20](rc://hi/tn/help/gen/08/20) * [उत्पत्ति 22:9](rc://hi/tn/help/gen/22/09) * [याकूब 2:21](rc://hi/tn/help/jas/02/21) * [लूका 11:49-51](rc://hi/tn/help/luk/11/49) * [मत्ती 05:23](rc://hi/tn/help/mat/05/23) * [मत्ती 23:19](rc://hi/tn/help/mat/23/19) ## बाइबल की कहानियों के उदाहरण: * __[3:14](rc://hi/tn/help/obs/03/14)__ नूह जहाज़ से बहार निकल आया, उसने एक __वेदी__ बनाई, और बलि के योग्य प्रत्येक प्रजाति के कुछ पशुओं की बलि चढ़ाई। * __[5:8](rc://hi/tn/help/obs/05/08)__ जब वे बलि चढ़ाने के स्थान पर पहुंच गए, तब अब्राहम ने अपने पुत्र इसहाक को बांध दिया और उसे __वेदी__ पर रख दिया। * __[13:9](rc://hi/tn/help/obs/13/09)__ याजक पशु को मारकर उसे __वेदी__ पर जलाए। * __[16:6](rc://hi/tn/help/obs/16/06)__ उसने(गिदोन ने) मूर्तिओं के लिए बनाई गई __वेदी__जहां होती थी वहाँ उसने (गिदोन ने) परमेश्वर को समर्पित एक नई __वेदी__ बनाई और उस पर परमेश्वर के लिए बलि चढ़ाई। ## शब्द तथ्य: * स्ट्रोंग्स: H0741, H2025, H4056, H4196, G10410, G23790