translationCore-Create-BCS_.../bible/kt/falsegod.md

44 lines
5.1 KiB
Markdown
Raw Normal View History

2018-02-02 09:02:31 +00:00
# देव, देवों, देवी #
# # परिभाषा: # #
झूठा ईश्वर वह है जिसकी उपासना मनुष्य एकमात्र सच्चे परमेश्वर के स्थान में करते हैं। “देवी” अर्थात झूठी देवी-देवता का स्त्री रूप।
*झूठे देवी-देवता अस्तित्ववान नहीं हैं। यहोवा ही एकमात्र परमेश्वर है।
*मनुष्य अपने झूठे देवी देवताओं को प्रकट करने के लिए मूर्तियां बनाता है।
*बाइबल में परमेश्वर के लोग बार-बार उसकी अवज्ञा करके इन झूठे देवी-देवताओं की पूजा करने लगे थे।
*दुष्टात्माएं मनुष्यों को धोखा देती हैं कि वे विश्वास करें कि जिन झूठे ईश्वरों और मूर्तियों की वे पूजा करते हैं उनमें शक्ति है।
*बाल, दगोन, मोलेक, ये तीन उन अनेक झूठे ईश्वरों में थे जिनकी पूजा बाइबल युग में की जाती थी।
*अशेरा और आरतेमिस (डायना) दो देवियां थी जिनकी पूजा प्राचीन काल में की जाती थी।
# # अनुवाद के सुझाव: # #
* लक्षित भाषा या आसपास की भाषा में “ईश्वर” या “झूठे ईश्वर” के लिए कोई शब्द होगा।
*“मूर्ति” शब्द झूठे ईश्वरो के संदर्भ में काम में लिया जा सकता है।
*झूठे ईश्वर के लिए ईश्वर शब्द और एकमात्र सच्चे परमेश्वर के लिए परमेश्वर शब्द का उपयोग किया जाता है। अन्य भाषाओं में भी ऐसा हो सकता है
*एक विकल्प यह भी है कि झूठे ईश्वरों के लिए एक पूर्णतः भिन्न शब्द का उपयोग किया जाता है।
*कुछ भाषाओं में झूठे ईश्वर के लिंग भेद हेतु एक अतिरिक्त का उपयोग किया जाता है।
(यह भी देखें: [परमेश्वर], [अशेरा], [बाल], [मोलेक], [मूर्ति], [दुष्ट आत्मा], [छवि])
# # बाइबल सन्दर्भ: # #
* [प्रे.का. 07:43]
* [प्रे.का. 19:26-27]
* [गलतियों 4: 8- 9]
* [उत्पत्ति 35: 1-3]
* [यशायाह 44:20]
* [भजन-संहिता 081:8-10]
# # बाइबल कहानियों के उदाहरण: # #
* __ [10:02] __ इन भयानक विपत्तियों के द्वारा परमेश्वर यह दिखाना चाहता था ,कि वह फ़िरौन व मिस्र के __ देवताओ__ से कई अधिक शक्तिशाली है।
* __ [13:04] __ परमेश्वर ने उन्हें वाचा दी और कहा, “मैं तेरा परमेश्वर यहोवा हूँ, जो तुझे दासत्व के घर अथार्त् मिस्र देश से निकाल लाया है। ”तू मुझे छोड़ दूसरों को __ईश्वर__ करके न मानना।
* __ [14:02] __ उन्होंने(कनानियो) झूठे __ देवताओं__ की उपासना की, और बहुत से दुष्ट कार्य किए।
*__इस्राएलियों ने यहोवा जो सच्चा परमश्वर है उसके स्थान पर, कनानियो के __देवता__ की उपासना करना आरम्भ किया।
* __[18:13]__ परन्तु बहुत से यहूदा के राजा दुष्ट, विकृत और मूर्तियों की उपासना करने वाले थे। कुछ राजा झूठे __देवताओं__ के लिए अपने बच्चों का भी बलिदान चढ़ाने लगे।
# # Word Data:# #
* Strong's: