translationCore-Create-BCS_.../bible/other/purple.md

27 lines
2.4 KiB
Markdown
Raw Normal View History

2018-02-02 09:02:31 +00:00
# बैंगनी #
## तथ्य: ##
“बैंगनी” शब्द एक रंग का नाम है जिसमें नीले और लाल रंग को मिश्रित किया जाता है।
* प्राचीन युग में, बैंगनी रंग दुर्लभ था और मूल्यवान रंग था जिससे राजाओं तथा उच्च स्तरीय अधिकारियों के वस्त्र रंगे जाते थे।
* इस रंग का निर्माण महंगा और समय लेनेवाला होता था, बैंगनी वस्त्र धनवान होने, विशिष्ट होने तथा राजसी होने का प्रतीक था।
* निवास के मण्डप और मन्दिर के परदों का रंग भी बैंगनी था याजकों को एपोद का रंग भी बैंगनी था।
* बैंगनी रंग समुद्री घोंघे को कुचल कर या गर्म पानी में डालकर निकाला जाता था, घोंघा जीवित रहकर यह रंग छोड़ता था। यह एक मंहगी प्रक्रिया थी।
* रोमी सैनिकों ने यीशु के क्रूसीकरण से पूर्व उसे बैंगनी वस्त्र पहनाकर उसकी निन्दा की थी क्योंकि उस पर दोष लगाया गया था कि वह यहूदियों का राजा है।
* फिलिप्पी नगर की लुदिया बैंगनी रंग बेचकर जीविकोपार्जन करती थी
(अनुवाद के सुझाव: [नामों का अनुवाद])
(यह भी देखें: [एपोद], [फिलिप्पी], [शाही], [मिलापवाला तम्बू], [मंदिर]
# # बाइबल सन्दर्भ: ##
* [2 इतिहास 02:13-14]
* [दानिय्येल 05:7]
* [दानिय्येल 05:29-31]
* [नीतिवचन 31:22-23]
## Word Data:##
* Strong's: