translationCore-Create-BCS_.../bible/other/wisemen.md

27 lines
5.2 KiB
Markdown
Raw Permalink Normal View History

# बुद्धिमानों, मंत्री
2018-02-02 09:02:31 +00:00
## तथ्य:
2018-02-02 09:02:31 +00:00
"बुद्धिमान मनुष्य" का साधारण सा अर्थ है, बुद्धि से परिपूर्ण लोग।बाइबल में, "बुद्धिमान" शब्द अक्सर उन मनुष्यों को दर्शाता है जो असाधारण ज्ञान और योग्यताएं रखते थे और राजा के दरबार में या उच्च अधिकारियों के लिए परामर्शदाता थे।
### पुराना नियम
* कभी-कभी शब्द "बुद्धिमान पुरुष" को पाठ में "विवेकपूर्ण पुरुष" या "समझ वाला पुरुष" भी कहा गया है। यह उन लोगों को संदर्भित करता है जो बुद्धिमानी और सत्य से कार्य करते हैं क्योंकि वे परमेश्वर की आज्ञा मानते हैं।
* "बुद्धिमानों" जिन्होंने फिरौन और अन्य राजाओं की सेवा की थी, वे अक्सर विद्वान थे, जिन्होंने सितारों का अध्ययन किया था, विशेषकर उन सितारों के विशेष अर्थों की खोज करते थे जिन सितारों ने आकाश में विशिष्ट स्थिति बनायी होती थी। कभी-कभी, "बुद्धिमान मनुष्य" शकुन भी विचारते थे, जादू टोना करते थे,संभवतः दुष्टात्माओं की सहायता से।
* अक्सर बुद्धिमान पुरुषों से स्वप्न के अर्थ की व्याख्या करने की उम्मीद की जाती थी। उदाहरण के लिए, राजा नबूकदनेस्सर ने मांग की कि उसके बुद्धिमान पुरुष उसके सपनों का वर्णन करें और उसे बताएं कि उसका अर्थ क्या है, लेकिन उनमें से दानिय्येल के सिवाय कोई भी ऐसा करने के लिए, सक्षम नहीं था क्योंकि उसने परमेश्वर की ओर से इसका ज्ञान प्राप्त किया था।
### नया नियम
* यीशु के दर्शनार्थ पूर्वी क्षेत्रों से आने वाले पुरुषों के समूह को "ज्योतिशिओं" कहा जाता था, जिसे अक्सर "बुद्धिमान पुरुष" के रूप में अनुवादित किया जाता है, क्योंकि यह शायद उन विद्वानों को दर्शाता है जिन्होंने पूर्वी देश के किसी शासक की सेवा की थी।
## अनुवाद के सुझाव
* संदर्भ के आधार पर इस उक्ति, "बुद्धिमान पुरुष" शब्द का अनुवाद "बुद्धिमान" या "प्रतिभाशाली पुरुषों" या "शिक्षित पुरुषों" या किसी अन्य कोई शब्द जो किसी शासक के अधीन महत्वपूर्ण कार्य करने वाले मनुष्यों के सन्दर्भ में हो।
* जब "बुद्धिमान पुरुष" का अभिप्राय मात्र बुद्धिमान मनुष्यों से हो तो "बुद्धिमान" शब्द का अनुवाद वैसे ही किया जाय जैसे बाइबल में अन्य स्थानों में किया गया है।
2018-02-02 09:02:31 +00:00
(यह भी देखें: [बाबेल](../names/babylon.md), [दानिय्येल](../names/daniel.md), [शकुन](../other/divination.md), [जादू-टोना](../other/magic.md), [नबूकदनेस्सर](../names/nebuchadnezzar.md), [शासक](../other/ruler.md), [बुद्धिमान](../kt/wise.md))
2018-02-02 09:02:31 +00:00
## बाइबल सन्दर्भ:
2018-02-02 09:02:31 +00:00
* [1 इतिहास 27:32-34](rc://hi/tn/help/1ch/27/32)
* [दानिय्येल 02:1-2](rc://hi/tn/help/dan/02/01)
* [दानिय्येल 02:10-11](rc://hi/tn/help/dan/02/10)
2018-02-02 09:02:31 +00:00
## शब्द तथ्य:
2018-02-02 09:02:31 +00:00
* स्ट्रोंग्स: H2445, H2450, H3778, H3779, G4680